घर में रखें अलग-अलग चीजों से बनी सूर्य प्रतिमा, हो सकती है मनोकामना पूरी

Published : Jun 12, 2020, 01:39 PM IST

उज्जैन. सूर्य पंचदेवों में से एक हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत में इनकी पूजा करनी जरूरी है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। इस कारण कुंडली में इस ग्रह की शुभ-अशुभ स्थिति से हमारा पूरा जीवन बदल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार भविष्य पुराण के ब्राह्म पर्व में सूर्यदेव की मूर्तियों के बारे में बताया गया है। जानिए किस मनोकामना के लिए घर में सूर्य की कौन-सी प्रतिमा रखनी चाहिए...

PREV
15
घर में रखें अलग-अलग चीजों से बनी सूर्य प्रतिमा, हो सकती है मनोकामना पूरी

लकड़ी की मूर्ति
सूर्य देव की लकड़ी से बनी मूर्ति घर रखने और रोज उसकी पूजा करने से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। भाग्य का साथ मिलता है।
 

25

पत्थर या मिट्टी से बनी मूर्ति
अगर आपके कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो घर में पत्थर या मिट्टी से बनी सूर्य प्रतिमा रख सकते हैं। इसकी पूजा करने से सफलता मिलती है।
 

35

तांबे से बनी मूर्ति
घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए तांबे से बनी मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इसके शुभ असर से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
 

45

चांदी से बनी मूर्ति
कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने के लिए घर में चांदी से बनी सूर्य प्रतिमा रख सकते हैं।
 

55

सोने से बनी मूर्ति
सोने से बनी सूर्य प्रतिमा घर में रखने और उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य बढ़ता है, सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories