उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे अपने जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। यानी उसका जीवन सुख-सुविधाओं में ही गुजरता है। इसके विपरीत जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी क्रोधित होती है, उन्हें जीवनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा हम पर भी हो सकती है। ये बातें इस प्रकार हैं…
1. कभी किसी को भूलकर भी शुक्रवार को पैसे न दें और न ही उधार लें। मान्यता है कि शुक्रवार को दिया गया धन वापस लौटकर नहीं आता और रिश्ते भी खराब होते हैं।
25
2. देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तामसिक चीजों जैसे मांसाहार और शराब आदि का त्याग करना चाहिए। अगर संभव न हो तो शुक्रवार को इन चीजों से दूरी बनाएं रखें।
35
3. शुक्रवार को किसी को भी चीनी यानी शक्कर उधार न दें। ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनो से है। इसलिए शुक्रवार को चीनी देने से शुक्र कमजोर होता है। शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।
45
4. शुक्रवार को उपवास रखें और शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के साथ करें। इससे भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सभी सुख प्रदान करती हैं।
55
5. प्रति शुक्रवार सुबह स्नान आदि करने के बाद अपनी राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से जीवन में कभी धन की कमी नही होती। किसी योग्य ज्योतिष से राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र के बारे में जाना जा सकता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi