ये 6 चीजें घर में रखने से दूर हो सकता है वास्तु दोष और पैसों से जुड़ी परेशानियां

Published : Oct 04, 2020, 11:53 AM IST

उज्जैन. अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष भी हो सकते हैं। इस दोष से मुक्ति और धन-सुख के लिए वास्तुशास्त्र में 6 चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से धन संबंधी सभी परेशानियां अपनेआप खत्म हो जाती हैं और घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है। जानिए कौन-सी हैं वो 6 चीजें…

PREV
16
ये 6 चीजें घर में रखने से दूर हो सकता है वास्तु दोष और पैसों से जुड़ी परेशानियां

1. पानी से भरी सुराही
घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती। सुराही न हो तो मिटटी का छोटा घड़ा रखा जा सकता हैं। ये कभी भी खाली न रहे, पानी ख़त्म हो जाने पर इसे फिर से भर दें।

26

2. हनुमानजी की मूर्ति
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंचस्वरूप वाली मूर्ति या तस्वीर लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

36

3. लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर
घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर या स्वस्तिक का चिन्ह या फोटो लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

46

4. वास्तु देवता की मूर्ति
घर में वास्तु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती।

56

5. घर में रखें पिरामिड
घर के जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते है, वहां पर चांदी, पीतल या ताम्बें का पिरामिड रखें। यह घर के सदस्यों की आय में वृद्धि करता हैं।

66

6. धातु का बना कछुआ और मछली
धातु के बने कछुए और मछली को घर में ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से जुडी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।

Recommended Stories