Vastu Tips: गुड लक बढ़ाते हैं ये 5 पौधे, इन्हें घर में रखने से कम होती है निगेटिव एनर्जी

Published : Aug 06, 2021, 12:17 PM ISTUpdated : Aug 06, 2021, 12:41 PM IST

उज्जैन. बहुत से लोगों को घर में पेड़-पौधे (Plants) लगाने का बेहद शौक रहता है। ये पौधे न सिर्फ हमारे घर (Home) की रौनक बढ़ाते हैं बल्कि घर की निगेटिविटी (Negativity) भी खत्म करते हैं। इन हरे-भरे पौधों को देखकर हमारा मन भी प्रसन्न हो जाता है। वास्तु (Vastu) के अनुसार ये पौधे भी घर के वास्तु मंडल को प्रभावित करते हैं। इनसे निकलने वाली पॉजिटिव या निगेटिव एनर्जी घर के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों को भी हर प्रकार से प्रभावित करती है। जानिए इनके बारे में…

PREV
15
Vastu Tips: गुड लक बढ़ाते हैं ये 5 पौधे, इन्हें घर में रखने से कम होती है निगेटिव एनर्जी

फेंगशुई बाम्बू प्लांट को सौभाग्य लाने वाला पौधा कहा गया है। इसीलिए इसे गुड लक ट्री भी कहा जाता है। फेंगशुई के मुताबिक बाम्बू प्लांट्स के बंडल को लाल रंग के धागे से बांधकर घर या ऑफिस में रखना काफी शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर के सदस्यों की आयु बढ़ती है। लेकिन ध्यान रहे कि इस पौधे को जिस पॉट या गमले में लगाएं, उसमें पानी के साथ पत्थर जरूर हों।
 

25

गोल पत्ते वाला जेड प्लांट भी काफी शुभ माना जाता है। ये पौधा घर के प्रवेश द्वार की दाहिनी तरफ रखना चाहिए। साथ ही ये ध्यान रखें कि ये एक मीटर से ज्यादा न बढ़े। माना जाता है कि जेड प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में धन वृद्धि होती है।
 

35

मनीप्लांट को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में आय के नए स्रोत खुलते हैं। माना जाता है कि मनीप्लांट जितना हरा-भरा होगा, आपके घर में आर्थिक स्थितियां उतनी ही बेहतर होंगी। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।

45

शमी के पौधे का संबन्ध शनिदेव से माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए और इसकी रोज पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि शमी का पौधा लगाने से घर से बीमारियां या कोई अन्य कष्ट दूर होते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

 

55

तुलसी के पौधे को शास्त्रों में भी बहुत पवित्र माना गया है. मान्यता है कि इसे लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही इसके पत्तों का प्रयोग सर्दी-खांसी से लेकर तमाम बीमारियों से बचाव के लिए होता है. लेकिन तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories