Published : Dec 20, 2020, 12:49 PM ISTUpdated : Dec 20, 2020, 02:31 PM IST
उज्जैन. हिंदू धर्म में मोर को पवित्र पक्षी माना गया है क्योंकि ये भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का वाहन है। यही कारण है कि घर में मोर पंख को रखने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि घर में मोरपंख रखने से कई तरह के दोषों का नाश हो जाता है और घर में पवित्रता बनी रहती है। जानिए मोर पंख से जुड़ी कुछ खास बातें…
निगेटिव एनर्जी दूर करता है मोरपंख
मोरपंख की विशेषता है कि यह सकारात्मकता देता है और अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा को फटकने भी नहीं देता। मोर पंख को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में सबसे प्रभावशाली माना गया है।
24
धन और विद्या समान रूप से प्रदान करता है
सनातन धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए घर में मोर पंख रखने से धन और बुद्धि दोनों ही प्राप्त होती है।
34
शुभता का चिन्ह है मोरपंख
भगवान श्रीकृष्ण के मस्तक पर शोभित होने वाला मोरपंख हिन्दू धर्म में शुभता का सूचक माना जाता है और इसी कारण इसे शुभ चिन्ह के रूप में स्वीकार किया गया है। घर में यदि मोर पंख को बांसुरी के साथ रखा जाए तो परिवार के लोगों का पारस्परिक प्रेम बढ़ता है।
44
वास्तु दोष करता है दूर
मोर पंख घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। इसे तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग भी बनते हैं। अन्य कई तरह के दोष भी मोर पंख घर में रखने से दूर होते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi