टिप्स: फेंगशुई के ये 5 पौधे घर में रखने से दूर होता है बेड लक और निगेटिविटी

Published : Feb 22, 2021, 01:15 PM IST

उज्जैन. फेंगशुई के गैजेट्स न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी। फेंगशुई में कुछ खास पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। फेंगशुई के ये प्लांटस आपके घर के ओरा मंडल को पॉजिटिविटी से भर देते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…  

PREV
15
टिप्स: फेंगशुई के ये 5 पौधे घर में रखने से दूर होता है बेड लक और निगेटिविटी

1. लिली
फेंगशुई के अनुसार, लिली का पौधा घर में लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से घर के लोगों में प्यार, सौहार्द और ख़ुशियां बढ़ती हैं। गहरे हरे रंग के पत्तों और स़फेद फूलों वाला लिली का पौधा सौभाग्यवर्द्धक माना जाता है।

25

2. रबर प्लांट्स
इस पौधे को विशेष रूप घर के वेल्थ एरिया में रखा जाता है। वेल्थ एरिया यानी जहां पर आप अपना धन रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार वेल्थ एरिया में गोल पत्तों वाला रबर प्लांट रखना शुभ होता है। गोल पत्ते घर में सौभाग्य और धन वृद्धि का प्रतीक होते हैं।

35

3. जेड प्लांट
गोल पत्ते वाले जेड पौधे को घर में रखना बहुत बहुत शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार जेड प्लांट को ऑफिस में रखने से धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे दरवाज़े के पास एंट्रेस पर लगाना चाहिए।

45

4. मनी प्लांट्स
गुड लक प्लांट्स की लिस्ट में मनी प्लांट्स का नाम सबसे पहले आता है। मनी प्लांट आर्थिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जो सौभाग्य और सफलता को अपनी ओर आकर्षित करती है।

 

55

5. बाम्बू प्लांट्स
ग्रीन बाम्बू प्लांट्स के बंडल को लाल रंग के धागे से बांधकर घर में रखना भी बेहद शुभ होता है। इससे न सिर्फ आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है, बल्कि घर के सदस्यों की उम्र भी बढ़ती है। बाम्बू प्लांट व्यावसायिक दृष्टि से भी शुभ साबित होता है। इसे घर में रखने से निगेटिविटी दूर होती है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories