उज्जैन. हर भगवान का संबंध किसी-न-किसी विशेष वस्तु या इच्छा से माना जाता है। अगर अपनी इच्छा या मनोकामना के अनुसार संबंधित भगवान की मूर्ति को पूजा घर में स्थापित करके, रोज उन्हें दीपक लगाया जाए तो मनुष्य की मनोकामना जरूर पूरी होती है। रूका धन पाने, बिजनेस में तरक्की और बीमारियों से छुटकारा पाने तक, जानें कौन-सी इच्छा पूरी करने के लिए कौन-से भगवान को लगाना चाहिए रोज दीपक या अगरबत्ती…
भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। रुका धन पाने की चाह रखने वालो को घर के मंदिर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापित कर रोज उसे दीपक लगाना चाहिए।
210
बीमारियों से परेशान व्यक्ति को घर के मंदिर में भगवान सूर्य की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर रोज उन पर जल चढ़ाकर दीपक लगाना चाहिए।
310
व्यापार में तरक्की के लिए भगवान गणेश की मूर्ति घर या दुकान के मंदिर में स्थापित करके, रोज उसे दीपक या अगरबत्ती लगानी चाहिए।
410
जिन लोगों को डरावने या बुरे सपनों से छुटकारा पाना हो, उन्हें भगवान हनुमान की पंचमुखी स्वरूप की तस्वीर लगाकर रोज उसकी पूजा करनी चाहिए।
510
जिन लोगों के अपने आय के स्त्रोतों में वृद्धि करने की चाह हो, उन्हें घर या दुकान में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखकर रोज उसे दीपक लगाना चाहिए।
610
नौकरीपेशा लोगों को अपनी तरक्की और सफलता के लिए भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी भी हो तो बहुत शुभ होगा।
710
जिन विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता पाने की चाह है, उन्हें अपने कमरे में देवी सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर रोज दीपक लगाना चाहिए।
810
जिन लोगों के अपने घर-परिवार के लोगो या मित्रों के बीच झगड़े खत्म करने की इच्छा हो, उन्हें घर के मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर दीपक लगाना चाहिए।
910
घर-परिवार में हमेशा सुख-शांति और प्यार बनाए रखने के लिए भगवान राम सहित लक्ष्मण और देवी सीता की मूर्ति स्थापित कर दीपक लगाना चाहिए।
1010
अन्य किसी भी तरह की समस्या के लिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर दीपक लगाना शुभ रहता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi