सूखे मेवों से भी चमक सकती है आपकी किस्मत, जानिए सप्ताह में किस दिन कौन-सा ड्राय फ्रूट खाएं

Published : Jun 25, 2021, 09:12 AM ISTUpdated : Jun 25, 2021, 01:00 PM IST

उज्जैन. प्रतिदिन सूखा मेवा यानी ड्राय फ्रूट खाने से आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही यह आपके निजी और कार्यक्षेत्र के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि यदि आप दिन के अनुसार सुबह सूखा मेवा खाकर घर से निकलते हैं तो किस्मत आपका साथ देती है और इससे आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। आगे जानिए सप्ताह के किस दिन कौन-सा ड्राय फ्रूट खाना शुभ रहता है…

PREV
17
सूखे मेवों से भी चमक सकती है आपकी किस्मत, जानिए सप्ताह में किस दिन कौन-सा ड्राय फ्रूट खाएं

सोमवार
ज्योतिष के अनुसार यह दिन चंद्रमा का है। इस दिन सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए इस दिन आपको काजू का सेवन करना लाभ पहुंचा सकता है।

27

मंगलवार
ये दिन हनुमानजी को समर्पित है साथ ही यह दिन मंगल ग्रह का दिन होता है। मंगल की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए इस दिन लाल चीजों का सेवन करना बहुत अच्छा रहता है। इसलिए इस दिन बादाम खाना चाहिए।

37

बुधवार
ये दिन गणपतिजी बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन हरी चीजों का दान करना और सेवन करना शुभ माना जाता है। इससे बुध को मजबूती मिलती है। बुधवार के दिन पिस्ता खाना फायदेमंद रहता है।

47

बृहस्पतिवार
ये दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को समर्पित है। इस दिन पीली वस्तुओं का दान और सेवन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन केसर का तिलक लगाना और खाने में केसर को शामिल करना बहुत ही शुभ रहता है।

57

शुक्रवार
ये दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का माना गया है। इस दिन नारियल का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही मिश्री का सेवन करना भी लाभप्रद रहता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

67

शनिवार
इस दिन अंजीर खाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है साथ ही आपके शरीर में रक्त की कमी नहीं रहती है। इसके अलावा इस दिन मुनक्के का सेवन भी कर सकते हैं।

 

77

रविवार
कुंडली में सूर्य की स्थिति अनुकूल होने से आपके जीवन में संतुलन रहता है। इसलिए रविवार को अखरोट का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories