धन लाभ के लिए सोमवार को करें देवी लक्ष्मी की पूजा, शिवपुराण में बताए गए हैं 7 दिन के अलग-अलग उपाय

Published : Jul 17, 2020, 02:45 PM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, शिवपुराण में भी अनेक ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सावन में करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना भी पूरी हो सकती है। शिवपुराण में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवताओं की पूजा व उपाय का विधान बताया गया है। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है...

PREV
17
धन लाभ के लिए सोमवार को करें देवी लक्ष्मी की पूजा, शिवपुराण में बताए गए हैं 7 दिन के अलग-अलग उपाय

धन की इच्छा हो तो सोमवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और ब्राह्मणों को सपत्नीक घी से बना भोजन करवाएं।

27

रोगों की शांति के लिए मंगलवार को काली मां की पूजा करें व उड़द, मूंग आदि से बने पकवानों से ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।

37

बुधवार को दही युक्त अन्न से भगवान विष्णु की पूजा करें। ये उपाय करने से पुत्र सुख मिलता है।

47

जो लंबी उम्र की इच्छा रखते हैं, वह गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवित तथा घी मिश्रित खीर से देवताओं की पूजा करें।

57

जीवन के सभी सुख भोगने के लिए शुक्रवार को देवताओं की पूजा करें व ब्राह्मणों को अन्न का दान करें।

67

अकाल मृत्यु से बचने के लिए शनिवार को भगवान शिव की पूजा करें व ब्राह्मणों को तिल से बना भोजन करवाएं।

77

रविवार को सूर्यदेव की पूजा करके ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।

Recommended Stories