उज्जैन. कुंडली में ग्रहों की स्थिति से ये मालूम हो सकता है कि व्यक्ति भागयशाली है या नहीं। कार्यों में सफलता मिलेगी या नहीं। दैनिक जीवन में हम जान-अनजाने बहुत सी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह कुंडली में ग्रह अशुभ हो जाते हैं। ग्रह के दोष बढ़ने से दुर्भाग्य बढ़ सकता है। अगर आप ग्रहों के दोषों से बचना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे कामों से बचें। जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार किस गलत काम की वजह से कौन सा ग्रह अशुभ हो जाता है...
सूर्य- अगर कोई व्यक्ति किसी का दिल दुखाता है, कष्ट देता है, किसी भी प्रकार की चोरी करता है, गुरु और अन्य बड़े लोगों का अपमान करता है तो कुंडली में सूर्य अशुभ हो जाता है।
28
मंगल- अगर आप अपने भाई से झगड़ा करते हैं, भाई को धोखा देते हैं तो मंगल नकारात्मक फल देने लगाता है।
38
बुध- घर की बेटी यानी बहन, बेटी, बुआ, मौसी, साली को कष्ट पहुंचाते हैं तो बुध ग्रह अशुभ हो जाता है।
48
गुरु- घर के बड़े बुजुर्ग जैसे दादा, पिता, नाना आदि को कष्ट पहुंचाने से या फिर साधु संतों का अपमान करने से बृहस्पति ग्रह अशुभ फल देने लगता है।
58
शुक्र- जो व्यक्ति अपने जीवनसाथी को किसी भी प्रकार का कष्ट पहुंचाता है, घर में गंदगी रहती है, गंदे कपड़े पहनते हैं तो गुरु ग्रह से अशुभ फल मिलते हैं।
68
शनि- अगर व्यक्ति अपने पिता के भाइयों के साथ झगड़ा करता है, मेहनती लोगों का अपमान करता है, उसे शनि के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मांस-मदिरा का सेवन करने से शनि के दोष बढ़ते हैं।
78
राहु- जो व्यक्ति किसी सांप को सताता है या मार देता है तो राहु अशुभ हो जाता है। बड़े भाई और ननिहाल के लोगों का अपमान करने से भी राहु बुरा फल देता है।
88
केतु- अगर कोई व्यक्ति भतीजे, भांजे को दुख पहुंचाता है, किसी कुत्ते को मारता है तो केतु अशुभ हो जाता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi