मोक्षदा एकादशी: घर की सुख-समृद्धि के लिए आज करें इनमें से किसी 1 मंत्र का जाप

Published : Dec 25, 2020, 10:48 AM IST

उज्जैन. अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 25 दिसंबर, शुक्रवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान में गीता का उपदेश दिया था। गीता मोक्ष प्रदान करती है, इसलिए इस एकादशी का नाम मोक्षदा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करने से भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। ये मंत्र इस इस प्रकार हैं-

PREV
17
मोक्षदा एकादशी: घर की सुख-समृद्धि के लिए आज करें इनमें से किसी 1 मंत्र का जाप

ये हैं प्रमुख कृष्ण मंत्र

1. ऊं नमो नारायणाय नम:
2. ऊं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते
3. ऊं श्रीकृष्णाय नम:
4. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
5. क्लीं ह्रषीकेशाय नम:
6. ऊं ह्रषिकेशाय नम:
7. श्रीकृष्ण शरणं मम
8. ऊं गोकुल नाथाय नमः
 

27

इस विधि से करें मंत्र का जाप
- एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद एक साफ स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
 

37

- भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें। गाय के शु्दध घी का दीपक जलाएं। माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
 

47

- भगवान के भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य होने चाहिए।
 

57

- इसके बाद तुलसी की माला से ऊपर लिखे किसी 1 मंत्र का जाप करें। कम से कम 5 माला जाप करें।
 

67

- पूजा करते समय कुशा के आसन का उपयोग करें तो बेहतर रहता है।
 

77

- इस तरह मंत्र जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories