उज्जैन. देवी लक्ष्मी की कृपा से ही भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत खास माना जाता है। शुक्रवार का व्रत रखने और माता लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक संकट दूर होकर धन समृद्धि और ऐश्वर्य बढ़ता है। इस दिन अगर देवी लक्ष्मी को कुछ खास चीजें चढ़ाई जाएं तो धन से जुड़ी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये हैं वो खास चीजें…
1. कमल का फूल
माता लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। किसी शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में जाकर पूजा करने के बाद कमल का फूल अर्पित करें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की इच्छाएं पूरी करती हैं।
24
2. केसर भात व मिष्ठान
पीले रंग के केसर भात भी माता को अर्पित करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। माता लक्ष्मी को पीले और सफेद रंग के मिष्ठान भी अर्पित कर सकते हैं। ये देवी लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय हैं। इसके अलावा गाय के दूध से बनी खीर का भोग भी देवी लक्ष्मी को लगाएं।
34
3. नारियल
नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। देवी लक्ष्मी का एक नाम श्री भी है। इसमें सबसे शुद्ध जल भरा रहता है। विशेष कामनाओं की पूर्ति के लिए देवी लक्ष्मी को श्रीफल का भोग लगाना चाहिए।
44
4. कमलगट्टे की माला
कमलगट्टे की माला की उपयोग ज्योतिष व तंत्र उपायों में धन लाभ के लिए किया जाता है। इसकी माला देवी लक्ष्मी को चढ़ाने से भी पैसों की तंगी दूर हो सकती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi