दुर्भाग्य दूर करने के लिए जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को चढ़ाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Published : Aug 11, 2020, 01:18 PM IST

उज्जैन. इस बार 12 अगस्त, बुधवार को जन्माष्टमी है। मान्यता है कि द्वापर युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन मुख्य रूप से श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि यदि जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो उनकी कृपा से हर इच्छा पूरी हो सकती है और दुर्भाग्य दूर होता है। जानिए जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को क्या अर्पण करें…

PREV
16
दुर्भाग्य दूर करने के लिए जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को चढ़ाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

1. तुलसी
भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी पर जिस भी चीज का भोग लगाएं, उसमें तुलसी के पत्ते जरूर रखें।
 

26

2. माखन-मिश्री
वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण को किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं, लेकिन ताजा मक्खन और मिश्री इन्हें विशेष प्रिय है।
 

36

3. पीले वस्त्र
श्रीकृष्ण को पीतांबरधारी भी कहते हैं, इसका अर्थ है पीले वस्त्र पहनने वाला। इसलिए जन्माष्टमी पर इन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें।
 

46

4. पीले फल
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले फल जैसे- केला, आम आदि का भोग लगाने से भी भक्त की हर इच्छा पूरी हो सकती है।
 

56

5. पंचामृत
गाय के दूध, दही, घी, शहद व शक्कर को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। ये भी श्रीकृष्ण को विशेष प्रिय है।
 

66

6. मोरपंख
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को मोर का पंख भी अर्पित कर सकते हैं। इससे भी इनकी कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories