उज्जैन. इस बार 31 जनवरी, रविवार को संकटा गणेश चतुर्थी का व्रत है। इस दिन महिलाएं दिन भर उपवास करती हैं और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर उसकी व भगवान श्रीगणेश की पूजा करने के बाद ही कुछ खाती हैं। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं, इसलिए इस दिन तिल से बनी चीजें दान करने का भी खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अगर भगवान श्रीगणेश को राशि अनुसार भोग लगाएं जाएं तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए राशि अनुसार श्रीगणेश को किन चीजों का भोग लगाएं…
1. मेष राशि के लोगों को तिल चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को छुहारे और लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
212
2. वृष राशि के लोग इस दिन श्रीगणेश को नारियल या मिश्री से बने लड्डू का भोग लगाएं।
312
3. मिथुन राशि के लोग मूंग के लड्डुओं का भोग गणपति को लगाएं तो उन्हें विशेष कृपा प्राप्त होती है।
412
4. कर्क राशि के लोग मक्खन, खीर या लड्डू का भोग भगवान गणेश को लगाएं।
512
5. सिंह राशि के लोगों को भगवान गणेश को गुड़ के मोदक एवं छुहारे का भोग लगाना चाहिए।
612
6. कन्या राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को हरे फल या किशमिश का भोग लगाएं।
712
7. तुला राशि वालों को भगवान गणेश को लड्डू और केला अर्पित करना चाहिए।
812
8. वृश्चिक राशि के लोगों को तिल चतुर्थी पर श्रीगणेश को छुहारा और गुड़ के लड्डू प्रसाद स्वरुप चढ़ाना चाहिए।
912
9. धनु राशि के लोग मोदक एवं केले का भोग श्रीगणेश को लगाएं।
1012
10. मकर राशि वाले भगवान गणेश को तिल के लड्डू का भोग लगाएं तो शुभ फल प्राप्त होते हैं।
1112
11. कुंभ राशि के लोगों को भगवान गणेश को गुड़ के लड्डू अर्पित करना चाहिए।
1212
12. मीन राशि वालों को भगवान श्रीगणेश को लड्डू और केला अर्पित करना चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi