पौष पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ योग
पंचांग के अनुसार, पौष मास की पूर्णिमा तिथि 5 जनवरी की रात 02:14 से 06 जनवरी की रात 04:37 तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय और चंद्रोदय दोनों 6 जनवरी को होगा, इसलिए पूर्णिमा तिथि इसी दिन मानी जाएगी। इस दिन पद्म, ब्रह्म और इंद्र नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों के चलते इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। शुक्रवार को पूर्णिमा होने से ये दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए अति शुभ रहेगा। आगे जानिए इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें…