रक्षाबंधन: सुख-समृद्धि के लिए भाई की कलाई पर बांधे कौन-से रंग की राखी? जानिए ज्योतिष से

Published : Aug 01, 2020, 01:58 PM IST

उज्जैन. श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 3 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि बहनें अपने भाइयों के लिए राशि के अनुसार राखी का चयन करें तो और भी शुभ रहता है। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानिए राशि अनुसार आपके भाई के लिए किस रंग का राखी शुभ रहेगी-

PREV
112
रक्षाबंधन: सुख-समृद्धि के लिए भाई की कलाई पर बांधे कौन-से रंग की राखी? जानिए ज्योतिष से

मेष - यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।
 

212

वृष - इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा। इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।
 

312

मिथुन - इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे सुख,समृद्धि और दीर्घायु होते हैं।
 

412

कर्क - इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।
 

512

सिंह - इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें। उनके लिए सही होगा।
 

612

कन्या - इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।
 

712

तुला - इस राशि के लोग के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र है।
 

812

वृश्चिक - वहीं इस राशि के भाई को अपने बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए। उनके कुंडली के सभी दो। दूर हो जाते हैं।
 

912

धनु - इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
 

1012

मकर- इस राशि के स्वामी शनिदेव है। इन्हें न्याय का देवता कहा गया है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।
 

1112

कुंभ- इस राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर गहरे हरे रंग का रूद्राक्ष का माला पहनना चाहिए। बहनों को अपने भाई के लिए राखी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
 

1212

मीन- दरअसल इस राशि के लोगों को सुनहरा हरा रंग का राखी खरीदना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए पीले रंग की राखी शुभ मानी जाती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories