उज्जैन. चंदन का उपयोग पूजा-पाठ में विशेष रूप से किया जाता है। ये कई रूपों में पाया जाता है जैसे रक्त चंदन, गोपी चंदन आदि। इसकी प्रकृति शीतल होती है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में चंदन का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग ज्योतिषीय उपायों में किया जाता है। इसके उपायों से ग्रह दोष भी शांत होते हैं। आगे जानिए चंदन से जुड़े कुछ खास उपाय…
1. मां दुर्गा की उपासना रक्त (लाल) चंदन की माला से करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह के दोष भी दूर होते हैं।
28
2. सफेद चंदन की माला से महासरस्वती, महालक्ष्मी मंत्र, गायत्री मंत्र आदि का जाप करना विशेष शुभफलप्रद होता है।
38
3. इस माला को मानसिक शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए भी गले में धारण करने से लाभ होता है।
48
4. चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
58
5. धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस घर में प्रतिदिन चंदन का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है, वहां रोग और शोक नहीं होते हैं और सकारात्मक माहौल बना रहता है।
68
6. रोज घर से निकलते समय नाभि में चंदन का इत्र लगाने से संपन्नता और वैभव बढ़ता जाता है।
78
7. गुरु ग्रह अनुकूल न हो तो रोज नहाते समय पानी में थोड़ा सा चंदन डालना चाहिए और चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
88
8. विवाह में देरी हो रही हो तो किसी विष्णु मंदिर में चंदन का दान करने से समस्या का निदान हो जाता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi