Published : Sep 04, 2021, 11:17 AM ISTUpdated : Sep 04, 2021, 12:57 PM IST
उज्जैन. जिन लोगों पर इस समय शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का असर है, उनके लिए आज (4 सितंबर, शनिवार) का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज शनि पुष्य के साथ ही शनि प्रदोष का योग भी बन रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। इनके अलावा अन्य लोग भी शनिदेव की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार उपाय कर सकते हैं। ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि शनिवार को ही प्रदोष तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र का योग भी बनता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 4 सितंबर को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं प्रदोष तिथि की पूजा शाम 5 बजे बाद की जाएगी। इन दोनों शुभ योगों के संयोग पर की गई पूजा और उपायों का फल कई गुना होकर मिलता है।
इन राशियों पर है शनि का साया
इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। जिस कारण से पूरे वर्ष शनिदेव मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि पर ढय्या चल रही है।
213
मेष राशि
शनि पुष्य के शुभ योग में अपने घर पर या किसी मंदिर में श्री शिव रुद्राभिषेक करवाएं। इससे आपको फायदा होगा।
313
वृषभ राशि
किसी योग्य विद्वान पंडित से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाएं। इससे आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
413
मिथुन राशि
शनि पुष्य के शुभ योग महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
513
कर्क राशि
शनि पुष्य व शनि प्रदोष के शुभ संयोग में एक लोहे के कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा दान करें।
613
सिंह राशि
शनिवार को काले तिल अथवा साबुत उड़द का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आपकी हर इच्छा पूरी कर सकते हैं।
713
कन्या राशि
4 सितंबर को शुभ संयोग में शनिदेव के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: का नियमित करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
813
तुला राशि
शनिवार को शमी वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे शनिदेव के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा भी आपको मिलेगी।
913
वृश्चिक राशि
शनि पुष्य व शनि प्रदोष के शुभ संयोग में किसी गरीब अथवा असहाय की यथासंभव सहायता करें। इससे आपको पितृरों का आशीर्वाद मिलेगा।
1013
धनु राशि
चींटियों के स्थान पर चीनी और गेहूं का आटा डालें। इस उपाय से पैसों से संबंधित आपकी परेशानी कुछ कम हो सकती है।
1113
मकर राशि
शनि पुष्य व शनि प्रदोष के शुभ संयोग में महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे शनि के प्रकोप में कमी आ सकती है।
1213
कुंभ राशि
शनिवार को किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर शनि के नक्षत्रों और शनि की होरा में उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करें।
1313
मीन राशि
अपने से छोटों से अच्छा व्यवहार करें और किसी धार्मिक स्थल की सफाई करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी करेंगे।