उज्जैन. इस बार 11 मार्च, गुरुवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही विशेष होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन विशेष पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
210
2. तांबे के लोटे में पानी लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शनि के दोष दूर होते हैं।
310
3. शिवरात्रि पर घर में पारद शिवलिंग लेकर आए और रोज पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बन सकते हैं।
410
4. शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
510
5. शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
610
6. शिवरात्रि पर जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊँ नमः शिवाय मंत्र जाप करें। शाम को शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।
710
7. अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं। माता पार्वती की भी पूजा करें।
810
8. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ये उपाय शिवरात्रि से शुरू करके रोज करें। इससे बुरा समय दूर हो सकता है।
910
9. 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी की कृपा मिलती है।
1010
10. शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi