लौंग के ये 4 आसान उपाय बना सकते हैं आपके बिगड़े काम, टल जाएगा बुरा समय

Published : Jan 11, 2021, 10:24 AM IST

उज्जैन. लौंग एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में पाई जाती है। इसका उपयोग खाने में मसाले के रूप में किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं लौंग से आप कुछ ज्योतिषीय और तंत्र उपाय भी कर सकते हैं। लौंग के इन उपायों से आपकी अनेक परेशानियों का समाधान संभव है। जानिए लौंग से जुड़े कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में…

PREV
14
लौंग के ये 4 आसान उपाय बना सकते हैं आपके बिगड़े काम, टल जाएगा बुरा समय

उपाय 1
सरसों के तेल से दीपक जलाएं और उसमें 2 लौंग डाल दें। अब इससे हनुमानजी की आरती करें। ये उपाय रोज करें। इससे बुरा समय टल जाएगा और आप अनिष्ट से बच जाएंगे। 
 

24

उपाय 2
आपके घर में किसी निगेटिव एनर्जी का असर है तो रोज सुबह कपूर जलाकर उसमें 2 लौंग डालें और पूरे घर में घुमाएं। इससे आपकी समस्या का हल हो सकता है। ये उपाय दुकान और ऑफिस में भी कर सकते हैं।
 

34

उपाय 3
अगर आप किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग लगाकर ऊं श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। आपका काम बन जाएगा।
 

44

उपाय 4
मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद 5 लौंग पूजा स्थान पर देशी कर्पूर के साथ जलाएं। फिर उसकी भस्म से तिलक करें। यह प्रयोग आपके समस्त शत्रुओं को परास्त कर देगा।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories