किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं ये 5 आसान उपाय, दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

Published : Dec 30, 2020, 12:34 PM IST

उज्जैन. कुछ लोगों का जीवन गरीबी में ही गुजर जाता है और वे इसके लिए अपनी किस्मत को दोष देते रहते हैं। जबकि कुछ आसान उपाय कर खराब किस्मत को भी अच्छी बनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से बंद किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

PREV
15
किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं ये 5 आसान उपाय, दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

उपाय 1
शुक्रवार को एक ताला खरीदें और अगले दिन यानी शनिवार को स्नान आदि करने के बाद उसे किसी मंदिर के पुजारी को दान कर दें। साथ ही कुछ पैसे भी दान करें। जब भी वो ताला खुलेगा, आपकी बंद किस्मत भी खुलती जाएगी। 
 

25

उपाय 2
रात को सोते समय अपने सिर की ओर एक बर्तन में जौं रखें। सुबह उठकर वह अनाज गरीबों में बांट दें या फिर जानवरों को खिला दें। इससे आपकी बंद किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं।

35

उपाय 3
रोज स्वयं भोजन करने से पहले गाय को रोटी खिलाएं। इसके बाद कुत्ते को भी रोटी दें। अंत में पक्षियों के लिए छत पर रोटी रखकर आएं। इससे आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

45

उपाय 4
सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिलाकर रोटियां बना लें। गुरुवार को शाम के समय इसे गाय को खिला दें। 3 गुरुवार तक लगातार ये उपाय करने से पैसों की समस्या दूर हो सकती है।
 

55

उपाय 5
घर में जहां सोने की ज्वैलरी रखते हों वहां थोड़ी की केसर भी रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार में उन्नति होती रहती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories