ये 7 चीजें बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, इन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए

Published : Jun 14, 2020, 10:42 AM IST

उज्जैन. सब के घरों में कुछ टूटी-फूटी चीजें होती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें फेंकने की बजाए घर के किसी कोने में रख दिया जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, ऐसी चीजें न सिर्फ घर की सुंदरता बिगाड़ती हैं बल्कि वास्तु दोष भी उत्पन्न करती हैं। वास्तु दोष के कारण अच्छी किस्मत भी खराब हो सकती है, इसलिए अगर आपके घर में आगे बताई गई चीजों में से एक भी है तो उसे तुरंत हटा दें-

PREV
17
ये 7 चीजें बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, इन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए

1. टूटे-फूटे बर्तन
ये अशुभ प्रभाव देते हैं। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी नाराज होती हैं और गरीबी का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते हैं, जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
 

27

2. टूटा कांच
इससे घर में नेगेटिव एनर्जी फैलती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
 

37

3. बंद घड़ियां
वास्तु के अनुसार, घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी। काम तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा।
 

47

4. टूटी तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
 

57

5. टूटे दरवाजे
यदि घर का कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। टूटे दरवाजों के कारण भी वास्तु दोष होता है।
 

67

6. फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, फर्नीचर में टूट-फूट लाइफ पर बुरा असर डालती है और यह आपकी आर्थिक परेशानियों का कारण भी हो सकता है।
 

77

7. खंडित मूर्तियां
खंडित यानी टूटी-फूटी मूर्तियां या शो-पीस घर में नहीं रखना चाहिए। अगर भगवान की मूर्ति खंडित हो जाए तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए, घर में नहीं रखें।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories