उज्जैन. ज्योतिष व तंत्र उपायों में अनेक चीजों का उपयोग किया जाता है। गोमती चक्र भी उनमें से एक है। ये एक खास तरह का छोटा पत्थर होता है और गोमती नदी में मिलता है, इसलिए इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के एक भाग में गोल चक्र जैसी आकृति प्राकृतिक रूप से उभरी रहती है। इसका उपयोग मुख्य तौर पर धन लाभ से जुड़े उपायों में किया जाता है। जानिए इससे जुड़े कुछ खास उपाय…
1. अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या कोई बड़ा सौदा करने जा रहे हैं तो 11 सिद्ध गोमती चक्र अपनी जेब में रखें। इससे लाभ होगा।
28
2. अगर आप किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो 11 सिद्ध गोमती चक्र अपने दरवाजे के प्रवेश द्वार की ओर रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए गोमती चक्र पर दाहिना पैर रखकर बाहर कदम रखें।
38
3. सात सिद्ध गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।
48
4. अगर आपके शत्रु बहुत हैं तो 21 गोमती चक्र के साथ कागज में अपने दुश्मनों का नाम लिखें और उसे जमीन पर गाड़ दें। इससे आप शत्रुओं को पराजित करने में सफल हो जाएगे।
58
5. 11 गोमती चक्र दक्षिण पूर्व दिशा में इमारत की नींव में दबा देने से वास्तु दोष के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
68
6. यदि पति-पत्नी में मतभेद में हैं, तो 11 सिद्ध गोमती चक्र को सफेद कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में फेंक दे, इससे मतभेद समाप्त हो जाएगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
78
7. व्यापार में तरक्की के लिए छह गोमती चक्र लाल रंग के कपड़े में बांधकर धूप दीप दिखाएं और मुख्य प्रवेश द्वार पर लटका दें।
88
8. अगर व्यापार में तरक्की या जॉब में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो पांच सिद्ध गोमती चक्र शिवलिंग पर अर्पित करें और भगवान से अपने कार्य संपन्नता की प्रार्थना करें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi