हमारी ये छोटी-छोटी गलतियां बन सकती हैं गरीबी और दुर्भाग्य का कारण, ध्यान रखें ये बातें

Published : Jun 28, 2020, 11:05 AM ISTUpdated : Jun 28, 2020, 06:31 PM IST

उज्जैन. हमारी आदतों का संबंध हमारे भविष्य और हमें प्राप्त होने वाले सुख-दुख से भी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, ग्रंथों में कुछ सामान्य आदतें ऐसी बताई गई हैं जो अशुभ होती हैं। यहां जानिए अशुभ आदतों से जुड़ी खास बातें...

PREV
16
हमारी ये छोटी-छोटी गलतियां बन सकती हैं गरीबी और दुर्भाग्य का कारण, ध्यान रखें ये बातें

1. यदि हम घर के मंदिर की सफाई रोज नहीं करते हैं तो ये अशुभ आदत है। मंदिर को एकदम साफ और व्यस्थित रखना चाहिए। ऐसा करने पर सभी देवी-देवताओं के साथ ही सभी नौ ग्रह शुभ फल प्रदान करते हैं।
 

26

2. अगर कोई व्यक्ति नहाने के बाद बाथरूम को गंदा छोड़ देता है या जिन घरों में बाथरुम गंदा रहता है, वहां वास्तु दोष बढ़ते हैं। साथ ही, कुंडली में चंद्र अशुभ हो जाता है। नहाने के बाद बाथरूम को गंदा न छोड़े, गंदगी को साफ कर देना चाहिए और फर्श पर फैले पानी को भी निकाल देना चाहिए।
 

36

3. यदि कोई व्यक्ति पैर घसीटकर चलता है तो यह आदत अच्छी नहीं मानी गई है। इस आदत के कारण राहु और शनि से अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
 

46

4. खाने के बाद थाली या बर्तनों छोड़कर उठ जाना अच्छी आदत नहीं है। ऐसा काम करने वाले लोगों को ज्यादा मेहनत के बाद भी संतोषजनक फल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। अगर खाना खाने के बाद बर्तनों को सही जगह पर रखा जाए तो शनि और चंद्र के दोष दूर होते हैं।
 

56

5. अगर कोई व्यक्ति देर रात तक अकारण ही जागता है तो चंद्र ग्रह अशुभ फल प्रदान करता है। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
 

66

6. अगर किसी घर में रसोई अव्यस्थित रहती है और सही समय पर साफ-सफाई नहीं होती है तो मंगल ग्रह के दोषों में वृद्धि होती है।
 

Recommended Stories