उज्जैन, इंसान के जीवन में आए दिन परेशानियां आती रहती हैं। यदि कुछ साधारण तंत्र उपाय किए जाएं तो वह समस्याएं शीघ्र ही समाप्त भी हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, तंत्र उपायों में अनेक चीजों का उपयोग किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है गोमती चक्र। इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। गोमती चक्र कम कीमत वाला एक ऐसा पत्थर है जो गोमती नदी में मिलता है। विभिन्न तंत्र उपायों में इसका उपयोग किया जाता है। जानिए इसके कुछ आसान उपाय-
1. गोमती चक्र को अपनी तिजोरी या गल्ले में रखने से आमदनी बढ़ती है। गोमती चक्र को घर के मंदिर में देवी लक्ष्मी के चरणों में रखकर उसकी पूजा करने से भी धन लाभ होता है।
25
2. यदि किसी बच्चे को बार-बार नजर लगती है तो उसके ऊपर से 11 गोमती चक्र उतार कर किसी चौराहे पर फेंक आएं और पीछे मुड़कर न देखें।
35
3. अगर लगातार धन हानि हो रही है तो 11 गोमती चक्र पर हल्दी लगाकर, इन्हें पीले कपड़े में लपेटें और पूरे घर में घुमाकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे धन हानि नहीं होगी।
45
4. अगर आपका बच्चा रात में डरकर उठ जाता है तो एक लाल कपड़े में गोमती चक्र को बांधकर ताबीज बनाएं। इस ताबीज को बच्चे के गले में पहना दें।
55
5. यदि दुश्मन बढ़ गए हों तो जितने अक्षर का शत्रु का नाम है उतने गोमती चक्र लेकर उस पर शत्रु का नाम लिखकर उन्हें जमीन में गाड़ दें तो शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi