अलग-अलग मनोकामना के लिए 30 जुलाई को भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 खास चीजें

Published : Jul 29, 2020, 04:02 PM IST

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों में एकादशी तिथि बहुत ही विशेष होती है। इस तिथि को धर्म ग्रंथों में बहुत ही पवित्र माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार 30 जुलाई, गुरुवार को पवित्रा एकादशी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

PREV
15
अलग-अलग मनोकामना के लिए 30 जुलाई को भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 खास चीजें

1. मोर पंख
अगर विवाह के काफी समय बाद भी संतान नहीं हो रही है तो एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिर में मोर पंख से बना मुकुट अर्पित करें और संतान होने की कामना करें। इस उपाय से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
 

25

2. खीर
बेटी का विवाह में देरी हो रही है या कोई योग्य वर नहीं मिल रहा हो तो एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। जल्दी ही आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है।
 

35

3. तुलसी की माला
अगर बेटा या बेटी पढ़ाई में कमजोर है तो उसके हाथों विष्णु मंदिर में तुलसी की माला अर्पित करवाएं और उससे कहें कि रोज देवी सरस्वती के मंत्रों का जाप करे। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

45

4. बांसुरी
अगर संतान गलत रास्ते पर है और माता-पिता का कहना नहीं मानती तो पवित्रा एकादशी पर भगवान विष्णु को बांसुरी अर्पित करें और समस्या के निदान के लिए प्रार्थना करें।
 

55

5. दक्षिणावर्ती शंख
संतान के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं तो विष्णुजी का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख से करें और यही शंख विष्णु मंदिर में चढ़ा दें। इस उपाय से आपकी समस्या का निदान हो सकता है।
 

Recommended Stories