उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा हो जाए उसे अपने जीवन में किसी भी तरह परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। लक्ष्मी कृपा पाने के लिए दीपावली सबसे उपयुक्त दिन है। इस बार 14 नवंबर, शनिवार को दीपावली है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस दिन अगर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जाप किया जाए तो धन से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानिए राशि अनुसार मंत्र और जाप करने की विधि...
मंत्र जाप करने की विधि इस प्रकार है…
1. दीपावली की रात 12 बजे के बाद इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। 2. जाप शुरू करने से पहले पूर्व दिशा की ओर मुख करके गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ये दीपक मंत्र जाप तक जलते रहना चाहिए। 3. कम से कम 11 माला का जाप अवश्य करें। मंत्र जाप कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर करें तो बेहतर रहेगा। 4. मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का उपयोग करें। मंत्र जाप के बाद माला को पूजा स्थान पर ही रखें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi