उज्जैन. वैदिक ज्योतिष एक प्राचीन विधा है। हजारों साल पहले हमारे महापुरुषों ने ग्रहों का अध्ययन कर इसके बारे में लिखा था। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है जैसे राशि अनुसार उसके लिए कौन-सा रंग या नंबर लकी है या अनलकी। आज हम आपको राशि अनुसार लकी चार्म यानी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पास में रखने से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आगे जानिए किस राशि के लोगों को क्या चीज अपने पास रखना चाहिए…
मेष राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इस राशि के लोगों को तांबे का एक छोटा टुकड़ा अपनी जेब में रखना चाहिए। इससे इनका गुडलक बढ़ता है।
212
वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद रंग की कोई चीज जैसे रूमाल आदि अपने पास हमेशा रखनी चाहिए। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा।
312
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को गुडलक के लिए हरे रंग के मोतियों से बना ब्रेसलेट अपने हाथ में पहनना चाहिए।
412
कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। गुडलक बढ़ाने के लिए इस राशि के लोगों को मोती की अंगूठी या माला धारण करनी चाहिए।
512
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। किस्मत चमकाने के लिए इस राशि के लोगों को सोने की अंगूठी पहनना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो सोने का एक बारीक तार भी अपने पर्स में रख सकते हैं।
612
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। गुडलक के लिए इस राशि के लोगों को हरे रंग का रूमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए या हरश्रृंगार का इत्र लगाना चाहिए।
712
तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को कोई चमकीली चीज जैसे कांच का छोटा का टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए।
812
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। भाग्य का साथ पाने के लिए इस राशि के लोगों को मूंगा रत्न की माला या अंगूठी पहनना चाहिए।
912
धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अच्छी किस्मत के लिए इस राशि के लोगों को पीले रंग का फूल अपने पास रखना चाहिए।
1012
मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। गुडलक बढ़ाने के लिए इस राशि के लोगों को नीले रंग का रुमाल या फूल अपने पास रखना चाहिए।
1112
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोगों को नीले रंग का कोई रत्न या चमकीला पत्थर धारण करना चाहिए।
1212
मीन राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। ये ग्रह अध्यात्म का प्रतीक है। इसलिए इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ पाने के लिए अपने गुरु की तस्वीर साथ में रखनी चाहिए।