दुनिया के 10 देश, जहां सड़कों पर नहीं चलती है कार

क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया के कुछ देशों में ऐसी भी जगहें हैं, जहां सड़कों पर कारें नहीं चलाई जा सकतीं। इन सड़कों पर कारों से चलना मना है। ऐसा पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से किया गया है। लेकिन कुछ जगहों पर आप बाइक से घूम सकते हैं। जानते हैं इन देशों की ऐसी जगहों के बारे में।

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2019 7:54 AM IST / Updated: Oct 02 2019, 01:55 PM IST

110
दुनिया के 10 देश, जहां सड़कों पर नहीं चलती है कार
मैकिनेक आइलैंड, मिशिगन के लेक ह्यूरॉन में साल 1898 से ही कार चलाने पर रोक है। यहां पॉपुलर समर रिजॉर्ट्स हैं। यहां नेचर लवर आते हैं। लोग यहां के पर्यावरण को लेकर काफी संवेदनशील हैं। यहां सिर्फ साइकिल और घोड़ागाड़ी से घूमा जा सकता है।
210
इंग्लैंड के सार्क में भी कारों से घूमा नहीं जा सकता। यह नॉरमैंडी के तट पर स्थित है और इंग्लिश चैनल आइलैंड का हिस्सा है। यह आइलैंड बहुत ही छोटा है, लेकिन इतना खूबसूरत है कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां ट्रैक्टर्स आ सकते हैं। लोग यहां पैदल, साइकिल और घोड़ागाड़ी से घूमते हैं।
310
इटली के वेनिस में भी कारें नहीं चलाई जा सकतीं। यहां की गलियां बहुत पतली हैं। वेनिस को नहरों का शहर कहा जाता है। यहां टूरिस्ट नहरों में नावों से घूमते हैं। लोकल लोग भी इसी के जरिए चलते हैं।
410
मोरक्को के फेस एल-बाली में भी कारें नहीं चल सकतीं। यह बहुत ही पुराना शहर है और यहां की गलियां इतनी संकीर्ण हैं कि कोई सिर्फ पैदल ही चल सकता है।
510
अर्जेंटीना के ला कुम्ब्रेकिटा में भी कारें नहीं चलतीं। यह एक छोटा शहर है। यहां बहुत ही सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। यहां इको टूरिज्म का बहुत प्रचलन है। यहां प्राकृतिक झरने हैं। पर्यटक अपनी कारें नजदीक के पार्किंग में लगा सकते हैं।
610
ग्रीस के हाइड्रा में भी कारें नहीं चलाई जा सकतीं। यह स्थान स्वर्ग की तरह खूबसूरत है। यहां स्कूटर भी नहीं लाया जा सकता है। यहां सिर्फ पैदल घूम सकते हैं।
710
नॉर्थ कैरोलिना के बाल्ड हेड आइलैंड में भी कारें नहीं चलाई जा सकती हैं। यह बहुत ही खूबसूरत आइलैंड है। यहां सिर्फ पैदल और साइकिल से घूमा जा सकता है।
810
नीदरलैंड्स के गिथूर्न में भी कारों का चलाना मना है। यह एमस्टर्डम से 55 मील नॉर्थ-ईस्ट में स्थित है। इसे डच वेनिस भी कहा जाता है। यहां कई नहरें हैं और उन पर 180 ब्रिज बने हैं। यहां पर्यटक नाव से घूमते हैं या पैदल चलते हैं।
910
न्यूयॉर्क के फायर आइलैंड में भी कारें नहीं चलतीं। यहां के स्थानीय लोग और पर्यटक बाइक से या पैदल घूमते हैं। यह आइलैंड बहुत ही खूबसूरत है।
1010
स्विट्जरलैंड के जेरमैट में भी कारों का चलना मना है। यहां की चोटियां बहुत ही ऊंची हैं। यहां चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है। कारों और दूसरी गाड़ियों के नहीं चलने से यहां प्रदूषण एकदम नहीं है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos