शिमला-मनाली नहीं, इंडिया की इन 10 जगहों पर लगती है न्यू ईयर में भीड़

हटके डेस्क: 1 जनवरी आने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। लगभग सभी ने अपना न्यू ईयर का प्लान बना लिया होगा। ज्यादातर लोग नया साल हंसते-खेलते ही साल की शुरुआत करना चाहते हैं। इसके लिए महीने भर पहले से ही प्लानिंग शुरू हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत में ही मौजूद उन 10 जगहों के बारे में जहां न्यू ईयर मनाने के लिए भीड़ लग जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2019 1:14 PM IST

110
शिमला-मनाली नहीं, इंडिया की इन 10 जगहों पर लगती है न्यू ईयर में भीड़
गोवा: न्यू ईयर के लिए गोवा सबसे बेहतरीन जगह है। समुद्र किनारे अपने पार्टनर या परिवार के साथ घूमना लोगों को काफी पसंद आता है। गोवा में नए साल की पार्टी के लिए भी बहुत से क्लब और रिसोर्ट में एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
210
पुडुचेरी : पुडुचेरी बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आपका भारत में रहकर विदेशी जमीन में मस्ती करने जैसा अहसास चाहिए तो ये जगह बेस्ट है। यहां पर विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां की फ्रैंच स्टाइल बिल्डिंग्स,क्लब और पार्टी का माहौल आपको मस्ती करने पर मजबूर कर देगा।
310
अंडमान निकोबार: अंडमान निकोबार नए साल का जश्न मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। ये देश के अंदर साफ-सुथरी और शांत जगहों में से एक है। यहां आप बोट की सवारी करने के साथ-साथ कई और एक्टिविटी कर सकते हैं।
410
लक्षद्वीप: न्यू ईयर पर अपनी सालभर की थकान को दूर करने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है लक्षद्वीप। यहां आपको बहुत ही सुन्दर शांत बीच देखने को मिलेंगे और इनका नजारा आपको बहुत सुकून देगा। नए साल की शुरुआत में डीप सी डाइविंग, कायाकिंग, याट सेलिंग (Yacht Sailing) आदि का मजा लेना चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपके लिए रोमांचक साबित हो सकता है।
510
केरल: अगर आप नेचर का मजा लेना चाहते हैं तो केरल जरूर जाना चाहिए। यहां दूर-दूर से लोग बैकवॉटर का मजा लेने आते हैं। साथ ही केरल आयुर्वेदिक मसाज के लिए प्रसिद्ध है। केरल में नारियल के पेड़, समुद्र और अन्य पुरातन स्थल भी देखने लायक हैं।
610
गोकर्ण: कर्नाटक में मैंगलोर के पास स्थित एक गांव है। गोवा की भीड़-भाड़ में न्यू ईयर नहीं मनाना चाहते तो इस जगह जा कर खास दिन को मनाया जाए। यहां पर खूबसूरत बीच और पार्टी के माहौल में परिवार के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं।
710
कसोल: हिमाचल प्रदेश में कसोल यंगस्टर्स के लिए फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। दर्शनीय सुंदरता और यहां होने वाली पार्टी युवाओं को आकर्षित करती हैं। ऐसे में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
810
मैक्लोडगंज: ये हिमाचल प्रदेश की चुनिंदा खूबसूरत जगहों में से एक है। मैक्लोडगंज नया साल मनाने के लिए सबसे सुन्दर जगह है। अगर आपको पहाड़ और झरने देखने प्राकृतिक खूबसूरती देखना अच्छा लगता है तो कसोल के साथ साथ मैक्लोडगंज भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
910
गुलमर्ग: गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप न्यू ईयर पर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो गुलमर्ग एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यहां की सुंदरता आपको आकर्षित करेगी और इसकी सुंदरता की वजह से ही इसको भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। यहां आप केबल राइड, स्कीइंग और घुड़सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।
1010
औली:बर्फ से घिरा उत्तराखंड का औली स्‍कीईंग के लिए बेस्ट है। सर्दियों में स्‍कीईंग लवर्स के लिए औली सबसे पसंदीदा जगह है। वहीं एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए भी यह जगह खास है। औली में नए साल का जश्न आपको आंनद से भर देगा। औली में आप गंडोला केबल कार का मजा लेते हुए खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos