10 साल के प्रेमी ने किया 13 वर्षीय लड़की को प्रेग्नेंट, अब डॉक्टर्स ने बताया गर्भ में पल रहे बच्चे को है खतरा

Published : Feb 24, 2020, 04:00 PM IST

पिछले महीने दार्या नाम की 13 साल की लड़की ने रशियन नेशनल टीवी पर कहा था कि उसके 10 साल के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाए, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि 10 साल का वह लड़का शारीरिक रूप से इस हालत में नहीं है कि किसी बच्चे का पिता बन सके। लड़की के अनुसार, उसके फ्रेंड ने उससे पिछले साल रिलेशन बनाया था। अब दार्या कह रही है कि उसके साथ एक 15 साल के लड़के ने संबंध बनाया था। लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर उस लड़के को हाउस अरेस्ट की कंडीशन में रखा गया है। रूसी डिटेक्टिव्स प्रेग्नेंट लड़की, उसके पेरेंट्स और टीनएज लड़के व उसके पेरेंट्स से भी सवाल-जवाब कर रहे हैं। रशियन इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने इस मामले के बारे में कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। वहीं, लड़की हॉस्पिटल में एडमिट है। दार्या अक्सर टिकटॉक वीडियो में नजर आया करती थी। इंस्टाग्राम पर भी उसके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में हैं। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा है। लड़की का मिसकैरिज हो सकता है। दार्या अपना बयान लगातार बदल रही है। पुलिस को उसने बताया कि 15 साल का लड़का उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। ऐसे में, यह मामला उलझता चला जा रहा है। साइकोलॉजिस्ट्स उस लड़की को मानसिक आघात से उबरने में मदद कर रहे हैं। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।  

PREV
110
10 साल के प्रेमी ने किया 13 वर्षीय लड़की को प्रेग्नेंट, अब डॉक्टर्स ने बताया गर्भ में पल रहे बच्चे को है खतरा
यह दार्या की तस्वीर है। 13 साल की उम्र में ही वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है।
210
हॉस्पिटल में एडमिट दार्या बेड पर लेटी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु को खतरा है।
310
10 साल के लड़के और 13 साल की दार्या की दोस्ती काफी गहरी थी। दोनों साथ काफी समय गुजारते थे। (प्रतीकात्मक चित्र)
410
रूस में कम उम्र में लड़कियों के प्रेग्नेंट होने की घटनाएं हाल के वर्षों में बढ़ी है। इसके पीछे सोशल मीडिया के बढ़ते गलत प्रभाव को एक वजह माना जा रहा है।
510
किसी लड़की के साथ ऐसी घटना हो जाने के बाद पेरेंट्स के लिए बड़ी मुश्किल होती है और लड़की को भी गहरा मानसिक आघात पहुंचता है। (प्रतीकात्मक चित्र)
610
ऐसी घटना हो जाने के बाद पछताने के सिवा और कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाता है। साइकोलॉजिस्ट्स कोशिश करते हैं कि किसी भी तरह लड़की को मेंटल ट्रॉमा की हालत से निकाला जाए और वह सामान्य जिंदगी जी सके। (प्रतीकात्मक चित्र)
710
कोई भी लड़की ऐसी परिस्थितियों से बचने का भरसक प्रयास करती है, लेकिन एक बार जब जाल में फंस जाती है तो उससे निकल पाना कठिन होता है। (प्रतीकात्मक चित्र)
810
अक्सर लड़कियां ऐसी परिस्थितियों में आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो जाती हैं, क्योंकि जहां शारीरिक शोषण की घटना घटती है, वहां कोई आसपास नहीं होता। (प्रतीकात्मक चित्र)
910
कम उम्र में शारीरिक शोषण की सिकार लड़कियां कई बार ताउम्र इसके मानसिक आघात से उबर नहीं पाती हैं। (प्रतीकात्मक चित्र)
1010
आजकल हर जगह कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह मामला खास इसलिए है कि 13 साल की लड़की से जिस लड़के के संबंध बनाने की बात कही जा रही है, वह सिर्फ 10 साल का है। (प्रतीकात्मक चित्र)

Recommended Stories