घरवालों ने झोलाछाप डॉक्टर से करवाया बेटी का खतना, घर आते ही बहने लगी खून की धारा, फिर...
इजिप्ट: दुनिया के हर धर्म में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो विश्वास और विज्ञान के बीच विवाद का विषय होती है। इस्लाम धर्म में खतना एक ऐसी ही प्रथा है। इसमें लड़कों के साथ साथ लड़कियों के प्राइवेट पार्ट का एक हिस्सा काट दिया जाता है। इसके पीछे कई तरह के तर्क हैं। इजिप्ट से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक 12 साल की बच्ची की जान खतना करवाने से चली गई।
Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2020 10:33 AM IST / Updated: Feb 04 2020, 11:44 AM IST
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इजिप्ट में एक परिवार अपनी 12 साल की बेटी का खतना करवाने रिटायर डॉक्टर के पास पहुंचा। ये डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद खुद का क्लिनिक चला रह था।
लड़की के माता-पिता और उसकी एक रिलेटिव बच्ची को लेकर गई थी। डॉक्टर ने बच्ची का खतना किया। थोड़ी देर बाद उसे घर लाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी।
थोड़ी देर में लड़की को हेवी ब्लीडिंग होने लगी। लड़की दर्द से छटपटाने लगी। लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद बच्ची ने तड़पकर जान दे दी।
मामले के सामने आने के बाद हंगामा मच गया, जिसके बाद बच्ची के पेरेंट्स और उसकी आंटी को चार दिन के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
वहीं आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इजिप्ट में 2008 से ही खतना बैन है। लेकिन फिर भी लोग धर्म के नाम पर इसे अंजाम दे रहे हैं।
2016 में हुए एक सर्वे के मुताबिक इजिप्ट में 87 प्रतिशत महिलाओं और बच्चियों का खतना कर दिया जाता है।
यहां गांव में रहने वाले लोग अपनी पत्नी का खतना करवाना पसंद करते हैं। साथ ही कई युवक शादी से पहले लड़कियों का खतना करवाने की डिमांड भी रखते हैं।
इजिप्ट में ये गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर आरोपी को 7 साल जेल की सजा मिल सकती है।
इस प्रथा में लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को कुछ हद तक सिल दिया जाता है। या फिर उसका कुछ हिस्सा काट दिया जाता है।
कई मामलों में इन्फेक्शन के कारण लड़कियों की मौत हो जाती है।