खूबसूरती के चक्कर में एयर होस्टेस ने कराई होंठों की सर्जरी, लोगों ने कहा- मैडम अच्छा-खासा चेहरा बर्बाद कर लिया

हटके डेस्क: दुनिया की हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इस चाहत में लड़कियां कई बार हदें पार कर जाती है। कुछ करोड़ों  खर्च कर देती है तो कुछ सस्ते के चक्कर में अपना काफी नुकसान कर बैठती है। कई लड़कियां, जो पहले से ही खूबसूरत होती है, वो और खूबसूरत होने के चक्कर में अपना चेहरा और बर्बाद कर लेती हैं। इसी का एक उदाहरण दुनिया के सामने बनी है इंग्लैंड के लंकाशायर में रहने वाली 21 साल की ओलिविया मैककैन। पेशे से एयरहोस्टेस ओलिविया ने अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए होंठ की सर्जरी करवाने का फैसला किया। इसके बाद ओलिविया के होंठ तीन गुना बड़े हो गए। अब ओलिविया का चेहरा देखकर सभी की हंसी छूट जा रही है। लोगों ने ओलिविया के चेहरे को देखकर सूअर की याद आने की बात कही। देखिये कैसे सर्जरी ने बर्बाद कर दिया ओलिविया का चेहरा... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2020 9:12 AM IST / Updated: Jul 03 2020, 03:33 PM IST

19
खूबसूरती के चक्कर में एयर होस्टेस ने कराई होंठों की सर्जरी, लोगों ने कहा- मैडम अच्छा-खासा चेहरा बर्बाद कर लिया

एयर होस्टेस ओलिविया ने 10 हजार रुपए में अपने होंठों की सर्जरी करवाई। इसके बाद उसके होंठ तीन गुना ज्यादा बड़े हो गए। इसके बाद लोग ओलिविया का मजाक उड़ाने लगे। 

29

21 साल की ओलिविया ने बताया कि उसने खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी करवाई थी। उसे थोड़े मोटे होंठ चाहिए थे। लेकिन उसे क्या पता था कि ये सर्जरी उसका चेहरा बिगाड़ देगा। 

39

ओलिविया ने बताया कि ब्यूटीशियन ने कहा था कि सर्जरी के बाद उसके होंठ की सूजन घट जाएगी। लेकिन चार दिन तक उसके होंठ बेहद भद्दे दिख रहे थे। उसने अपने प्रेमी का वीडियो कॉल भी नहीं लिया था। 
 

49

सर्जरी के बाद ओलिविया के होंठ के अंदर ऐसे फोड़े हो गए थे। उसमें काफी दर्द होता था। ओलिविया ने बताया कि उसके होंठ अब जाने कब नॉर्मल होंगे। 

59

2018 में ओलिविया ने सबसे पहले अपने होंठों में फिलर्स डलवाए थे। इसके बाद उसे सर्जरी की लत पड़ गई। इस बार सर्जरी के बाद उसके होंठ की हालत बेहद खराब हो गई है। 

69

ओलिविया ने बताया कि रास्ते में जिस किसी की भी नजर उसपर पड़ती है सब उसे घूर देते हैं। हर कोई उसे  अजीब नजर से देखता है। लेकिन ओलिविया अब सबको इग्नोर करती हैं। 
 

79

मार्च में सर्जरी करवाने के बाद ओलिविया के होंठ बिगड़ गए थे। लेकिन अब जाकर उसके होंठों की सूजन खत्म हुई है। ओलिविया बताती है कि बीते दो महीने उसके लिए बेहद मुश्किल थे। 

89

साथ ही लोगों ने ओलिविया का चेहरा देख उसका काफी मजाक उड़ाया। लोगों ने ओलिविया के होंठों की तुलना सूअर और बबून से कर दी।

99

कई लोगों ने कहा कि इससे अच्छी तो वो बिना सर्जरी के लगती थी। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos