11 फुट के अजगर के साथ ही सोती है 8 साल की बच्ची, देखते ही लोगों ने कहा- निगलने की फिराक में है दोस्त

Published : Oct 09, 2020, 06:10 PM ISTUpdated : Oct 09, 2020, 06:11 PM IST

हटके डेस्क: पहले के समय में लोग जंगली जानवरों से दूर रहते थे। ताकि वो उन्हें नुकसान ना पहुंचाए। आज के समय में इंसान को इंसान पर भरोसा नहीं रह गया है। लेकिन इजरायल में रहने वाली एक बच्ची खतरनाक अजगर के साथ दोस्ती कर बैठी है। वो इस खतरनाक सांप के  साथ गले में गले डाल कर घूमती है। वो उसी के साथ उठती-बैठती है। कोई भी दोनों को साथ देखकर हैरान रह जाता है। हाल ही में दोनों का स्विमिंग पूल का वीडियो शेयर किया गया। इसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने तो इसपर ये भी कमेंट कर डाला कि अजगर बस बच्ची के बड़े होने का इन्तजार कर रहा है। 

PREV
16
11 फुट के अजगर के साथ ही सोती है 8 साल की बच्ची, देखते ही लोगों ने कहा- निगलने की फिराक में है दोस्त

इजरायल की रहने वाली 8 साल की इनबर की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। जहां आम लोग एक छिपकली देखकर डर जाते हैं वहीँ, ये लड़की अपने बेस्ट फ्रेंड जो कोई इंसान नहीं बल्कि 11 फीट का अजगर है, उसके साथ आराम से घूमती है। 

26

इनबर को अपने 11 फुट के इस पीले दोस्त की आदत हो चुकी है। वो उसी के साथ उठती और बैठती है। दोनों साथ ही स्विमिंग के लिए भी जाते हैं। इसका एक वीडियो इन दिनों तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

36

इस अजगर का नाम बेले है। इनबर की मां ने बताया कि दोनों साथ ही पले-बढे हैं। ऐसे में उन्हें इनका साथ रहना खतरनाक नहीं लगता। अब बड़े होने के बाद भी दोनों साथ-साथ ही रहते हैं। 

46

हालाँकि, बाहर वाले जब इन्हें देखते हैं तो चीख पड़ते हैं। कई लोग इसे खतरनाक बताते हैं। लेकिन इनबर का जन्म कई खतरनाक जानवरों के बीच ही हुआ था। उसे बचपन से इन्हें देखने की आदत है। 

56

सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किये। एक यूजर ने बताया कि ये सांप बच्ची के बड़े होने का इन्तजार कर रहा है ताकि उसे बड़ा निवाला मिल सके। 
 

66

वहीं कुछ लोगों ने इसपर चुटकी लेते हुए लिखा कि ये सांप इंसान से ज्यादा विश्वशनीय है। कम से कम इंसानों की तरह ये धोखा तो नहीं देगा। जो भी ही, इन दोनों की दोस्ती वायरल हो रही है। 
 

Recommended Stories