जीभ से चाटकर लोगों की आंखें साफ करती है ये महिला, थूक से मार गिराती है बड़ी-बड़ी बीमारियों के कीटाणु

Published : Sep 21, 2020, 01:33 PM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 04:22 PM IST

हटके डेस्क: आपने झोलाछाप डॉक्टर्स के बारे में तो सुना ही होगा। ये डॉक्टर्स बिना किसी मेडिकल डिग्री के लोगों का इलाज करते हैं। भारत में तो इस तरह के डॉक्टर्स की भीड़ लगी रहती है। लोगों को उल्लू बनाकर ये अच्छा -ख़ासा पैसा कमा लेते हैं। लेकिन कई बार लोगों का विश्वास कुछ ऐसे लोगों के इलाज के तरीके पर हो जाता है, जिसे देखकर आपको घिन्न आ जाएगी। बोस्निया में रहने वाली 83 साल की एक बुजुर्ग महिला भी अपने अजीबोगरीब तरीके से लोगों का इलाज करने के लिए जानी जाती है। ये अपनी जीभ से लोगों की आंखों की समस्या सॉल्व करती है। अगर किसी को भी आंखों से जुड़ी कोई समस्या होती है तो ये महिला अपनी जीभ से उसकी आंखों की पुतलियां चाटकर उसका इलाज करती है। इस महिला के इलाज का ये अजीबोगरीब तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   

PREV
110
जीभ से चाटकर लोगों की आंखें साफ करती है ये महिला, थूक से मार गिराती है बड़ी-बड़ी बीमारियों के कीटाणु

83 साल की इस बिना डिग्री वाले महिला 'डॉक्टर' की पहचान हावा सेलेबिक के नाम से हुई। ये बोस्निया में लोकल गांव में लोगों का इलाज करती हैं। 

210

महिला को लोग नाना हावा के नाम से भी जानते हैं। इस महिला के इलाज करने का तरीका बेहद अजीबोगरीब है। ये लोगों की आंखों का इलाज करती है। 

310

महिला के पास लोग अपनी आंखों की समस्या लेकर आते हैं। इसके बाद महिला अपने जीभ से उनकी आंखों को चाटकर बीमारी दूर करती है। 

410

इसके बदले महिला मरीजों से साढ़े आठ सौ रुपए तक चार्ज करती है। कई लोग इसके बदले नापतौल भी करते हैं। 

510

महिला अपनी जीभ से लोगों की आंखों से कचरा जैसे धुल,  लोहे के कण, शीशे के टुकड़े आदि साफ़ करती है। लोगों की आंखों में जीभ डालने से पहले वो शराब का घूंट पीती है। 

610

इसके बाद वो अपनी जीभ लोगों के आंखों में घुसाती है। जिससे सारा कचरा साफ़ हो जाता है। महिला का दावा है कि अभी तक उसने 5 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया है। 

710

महिला ने  इलाज का ये तरीका बोस्निया में ही रहने वाली दूसरी महिला से सीखी थी। लेकिन उसने कहा कि उसके बच्चे इस काम को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्हें ये घिनौना लगता है।  

810

महिला का कहना है कि लोगों को उसके इलाज से काफी फायदा होता है। कई लोगों ने तो महिला की जीभ को मौत के बाद काटकर रखने की भी बात कही है। 

910

महिला के मरीजों में ना सिर्फ बोस्निया के लोग शामिल है, बल्कि अमेरिका और रूस से भी लोग अपना इलाज करवाने आते हैं। जिन लोगों का इलाज बड़े डॉक्टर्स नहीं कर पाते,  उन्हें इस महिला के इलाज से आराम मिलता है। 

1010

महिला के इलाज का ये अजीबोगरीब तरीका चर्चा का विषय है। आखिर कोई अपनी जीभ से किसी की बीमारी ठीक कैसे कर सकता है, इसे लेकर सबमें कोतुहल है। लेकिन फिलहाल महिला के मरीजों की संख्या में बढ़त होती जा रही है। 


 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories