हटके डेस्क : बच्चे हम सबको पंसद होते है पर ब्रिटनी चर्च नाम की इस महिला को बच्चे इतने पसंद हैं कि वो पिछले 10 सालों से प्रेगनेंट हो रही है और उसके 11 बच्चे हैं। अब ये महिला अपने पति से एक और फरमाइश कर रही है, आइए जानते हैं क्या है इस महिला की फरमाइश?
कैनसस की रहने वाली 31 वर्षीय ब्रिटनी चर्च जब 16 साल की थी तो उन्होनें अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। उनकी पहली संतान बेटी क्रिज़मैन है।
210
ब्रिटनी बताती हैं कि अपने पहले बच्चे के जन्म से पांच दिन पहले ही उसने अपने पहले पति से शादी की थी और अपने जन्मदिन के दिन ही अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था।
310
इसके बाद इस महिला ने 10 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया, जिसमें जोर्डन 14 साल का, कालेब 13, जेसे 12, ताल 10, जेसालिन 8, क्रिस्टोफर 3, और एक वर्षीय ट्रिप्लिवर्स (तीन बच्चें)ओलिवर, आशेर और एबेल हैं।
410
फोटो में देखिए ब्रिटनी की हैप्पी फैमली। ब्रिटनी चर्च (बीच में) पति क्रिस (सेंटर, बैक रो) और सभी 11 बच्चों के साथ।
510
अपने पहले पति से अलग होने के बाद ब्रिटनी ने 3 साल तक अपने बच्चों को अकेले पाला था। इसके बाद उन्होनें क्रिस चर्च से शादी की।
610
11 बच्चे होने के बाद भी ब्रिटनी की अपने पति से एक और फरमाइश है। वह कहती हैं कि वह और बच्चे पैदा करने के लिए बेताब है और अपने पति से यही डिमांड कर रही है।
710
ब्रिटिनी ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे 11 बच्चे होंगे। हम अभी भी एक और लड़की पैदा करने की कोशिश करेंगे।
810
तीन बच्चों को जन्म देने के बाद , वह कहती हैं कि यदि उसके बच्चे आगे गर्भ धारण करने के लिए उसे मना करते है तो, वह रुक जाएंगी।
910
इनकी लाइफस्टाइल की बात करें तो, ब्रिटनी और उनके दूसरे पति क्रिस चर्च हर सप्ताह खाने - पीने के लिए 300 डॉलर खर्च करते हैं। इतने बड़े परिवार के लिए खाने की व्यवस्था करना भी कठिन है।
1010
फिलहाल पूरा परिवार अर्कासस सिटी, कैनसस में रहता है। पांच बेडरूम के घर में हर बच्चा रूम शेयर करता है। ब्रिटनी कहती हैं कि, अगर चीजें ठीक होती हैं, तो हम एक बड़े तालाब के पास हम नया घर बनाएंगे।