ना ऐश्वर्या, ना कैटरीना, साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
हटके डेस्क: आपने आजतक कई खूबसूरत महिलाओं को देखा होगा। कहा जाता है कि इंसान की खूबसूरती सामने वाले की नजरों से आंकी जाती है। लेकिन अगर हम कहें कि इंसान की खूबसूरती विज्ञान से भी आंकी जा सकती है तो? जी हां, आज हम आपको उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे विज्ञान दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताता है।
Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2019 12:57 PM IST / Updated: Oct 18 2019, 06:28 PM IST
सुपरमॉडल बेला हदीद को वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला करार दिया है।
गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्ड्स ने उन्हें खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में पहला पायदान दिया है।
इस रैंकिंग के लिए ग्रीक साइंटिस्ट्स ने अपनी सभ्यता में मौजूद रेशियो के मुताबिक कैलकुलेशंस किया था।
उसके मुताबिक, बेला का चेहरा परफेक्शन से मात्र 8 परसेंट कम है। यानी 92.44 प्रतिशत वो खूबसूरती के रेशियो में खरी उतरती हैं।
इस रेशियो में चेहरे के कट और हर एंगल से एक खास माप रखा गया है। इस माप को डॉ जूलियन डी सिल्वा, जो कि लंदन की मशहूर कॉस्मेटिक सर्जन हैं, ने फिक्स किया था।
बेला सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत अदाएं शेयर करती रहती हैं।
उनकी अदाएं काफी कातिलाना भी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते हैं।