दिल्ली के बाद अब इस देश में भड़की हिंसा, सड़कों पर वैसे ही फेंके गए पत्थर, जलाई गईं गाड़ियां
देश की राजधानी दिल्ली में भड़के दंगों और हिंसा में कई लोगों की जान जाने के साथ ही कैरेबियन कंट्री हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में हिंसा भड़क गई। यह हिंसा हैती पुलिस के प्रोटेस्ट के दौरान भड़की। हैती की आर्म्ड फोर्सेस ने कहा कि नेशलन पुलिस के जवानों ने अपने ही हेडक्वार्टर पर हमला बोल दिया, जिसमें एक जवान मारा गया और दो घायल हो गए। बता दें कि हैती की पुलिस महीनों से अच्छी सैलरी और काम की परिस्थितियां बेहतर बनाने के लिए आंदोलन कर रही थी। लेकिन सरकार ने उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। यह हिंसा हैती में होने वाले साल के सबसे बड़े कार्निवाल के शुरू होने के पहले हुई। हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में होने वाला यह कार्निवाल तीन दिनों तक चलता है। इसमें पूरे देश से हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। लेकिन हिंसा, तोड़-फोड़ और आगजनी को देखते हुए सरकार ने इस कार्निवाल के आयोजन पर रोक लगा दी। यह प्रोटेस्ट 24 फरवरी की शाम से उग्र रूप लेने लगा था और 25 फरवरी को हिंसा भड़क गई। लेकिन आर्म्ड फोर्सेस ने जल्दी ही इस पर काबू पा लिया। हैती की कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर कहा कि हिंसा की घटनाएं नहीं बढ़े, इसे दखते हुए पोर्ट ओ प्रिंस में होने वाले कार्निवाल को कैसल कर दिया गया है। देखें इस घटना से जुड़ी तस्वीरें।
Asianet News Hindi | Published : Feb 29, 2020 4:37 AM IST / Updated: Mar 01 2020, 05:01 PM IST
जहां लोग कार्निवाल में शामिल होने की तैयारियों में लगे थे, हिंसा भड़क जाने की वजह से उन्हें मायूस होना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के दौरान की एक तस्वीर।
प्रोटेस्ट करने वालों ने सड़क के बीचोबीच आग लगा कर यातायात को रोक दिया।
प्रोटेस्टर्स ने सड़कों पर टायर जला दिए गए, ताकि लोग आतंकित हो जाएं। एक नवयुवती कुछ इस तरह हिंसाग्रस्त पोर्ट ओ प्रिंस की सड़क से निकलने की कोशिश करती हुई। धुएं से बचने के लिए उसने चेहरे पर स्कार्फ बांध लिया है।
प्रदर्शनकारियों ने एक कार को जला कर सड़क के बीच में लगा दिया, ताकि सेना के जवान इधर नहीं आ सकें।
कारों को जला कर उन्हें सड़क के बीच में रख कर रास्ता जाम करने का तरीका प्रोटेस्ट करने वालों ने कई जगहों पर अपनाया।
सड़क के किनारे पत्थर जमा कर के रखे गए और विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिस के जवानों ने जम कर पत्थरबाजी की।
हिंसाग्रस्त हैती की राजधानी की एक सड़क से बाइक पर सवार युवक गुजरते हुए। पत्थरबाजी और आगजनी के कारण लोगों में डर फैल गया।
इस तस्वीर से अंदाज लगाया जा सकता है कि पत्थरबाजी और आगजनी कितने बड़े पैमाने पर हुई।
हिंसा और आगजनी से जान बचा कर बैठी दो महिलाएं। पहले जहां ये कार्निवाल में भाग लेने को लेकर खुश थीं, हिंसा ने इनकी खुशी काफूर कर दी।
हिंसा भड़कने पर कुछ इस तरह लोग निकलते नजर आए। हर तरफ तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
हैती की राजधानी में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भारी भीड़। ये लोग कार्निवाल में हिस्सा लेने आए थे, लेकिन हिंसा भड़क जाने से इन्हें वापस लौटना पड़ा।
आगजनी और हिंसा पर काबू पाने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। मिलिट्री की गाड़ियां सड़क पर फैली आग के बीच से होकर निकलती हुईं।
सेना के जवानों ने जल्दी ही हिंसा और आगजनी पर काबू पा लिया। राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस की एक सड़क का दृश्य।