Published : May 10, 2020, 05:08 PM ISTUpdated : May 10, 2020, 05:10 PM IST
हटके डेस्क: मदर्स डे पर हर कोई मां से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन हम आपको मां की ममता झलकाती कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे, जिसे देख आपको हैरानी होगी। जानवरों और इंसान के बीच का रिश्ता सालों पुराना है। आजतक आपने इंसान को जानवरों का दूध पीते तो देखा-सुना है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जसिकी महिलाएं जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं। हां, हम बात कर रहे हैं ब्राजील के अमेजन के जंगलों में रहने वाले एक जनजाति के बारे में। इस ट्राइब की महिलाएं जानवरों को छाती से चिपकाकर दूध पिलाती हैं। देखिये इस अजीबोगरीब जनजाति की कुछ तस्वीरें...
अमेजन के जंगलों में रहने वाले इस जनजाति का नाम आवा है। आवा ट्राइब्स के लोग घने जंगलों में पूरी दुनिया की नजर से दूर छिपकर रहते हैं।
210
पूर्वी ब्राज़ील में रहने वाले आवा ट्राइब्स के लोग जानवरों से काफी नजदीक हैं। ये लोग जंगली जानवरों को बच्चों की तरह पालते-पोसते हैं।
310
आवा ट्राइब्स की कुल संख्या दुनिया में अब पांच सौ से भी कम है। ये लोग अपनी हर जरुरत के लिए जंगल पर निर्भर करते हैं।
410
इनके घरों में जंगली जानवर इधर-उधर घूमते रहते हैं। वहीं महिलाएं इन जानवरों को अपने बच्चों सा पालती हैं।
510
हैरत की बात तो ये है कि ये महिलाएं इन जानवरों को अपने स्तन से दूध भी पिलाती हैं। भारत में भी बिश्नोई जनजाति की महिलाएं जानवरों को छाती से लगाकर दूध पिलाती हैं।
610
ये जानवर भी इंसानों को परिवार की तरह ही मानते हैं। आवा जनजाति के लोगों को ये जानवर पेड़ से फल तोड़-तोड़कर देते हैं।
710
आवा जनजाति अब खतरे में है। सिर्फ पांच सौ लोगों के साथ ये जनजाति अब सिमटते जा रही है।
810
ये जनजाति लोगों से दूर रहते हैं। साथ ही हर चीज के लिए जंगल पर निर्भर करते हैं।
910
इस जनजाति के लोग काफी कम ही बाहर के लोगों को अपने नजदीक आने देते हैं। ऐसे में सामने आई ये तस्वीरें इनकी जिंदगी काफी करीब से दिखाती है।
1010
जानवर और इंसान के बीच का ये रिश्ता लोगों के बीच लंबे समय से चर्चा का विषय बना है।