4 घंटे ही सोते हैं ट्रंप, सुबह 6 से रात 2 बजे तक कुछ ऐसा है दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स का रूटीन

Published : Feb 21, 2020, 11:14 AM ISTUpdated : Feb 21, 2020, 04:36 PM IST

हटके डेस्क: भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। अगले हफ्ते ही ट्रंप अपनी वाइफ के साथ भारत आएंगे। नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती दुनिया ने देखी है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ कई मौकों पर दोस्तों की तरह बातचीत करते नजर आए। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की डेली लाइफ काफी हद तक पीएम मोदी से मिलती जुलती है। इसमें चार घंटे की नींद लेना शामिल है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, दुनिया के शक्तिशाली नेता अपने 24 घंटे के शिड्यूल में क्या करते हैं।  

PREV
19
4 घंटे ही सोते हैं ट्रंप, सुबह 6 से रात 2 बजे तक कुछ ऐसा है दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स का रूटीन
अपनी स्लीपिंग हैबिट मीडिया के साथ खुद ट्रंप ने शेयर की थी। ट्रंप ने बताया था कि वो रात में मात्र तीन से चार घंटे सोते हैं। उन्होंने बताया था कि आखिर कोई ऐसा जो 12 से 14 घंटे सोने में बर्बाद करता है वो उनसे मुकाबला कैसे कर सकता है?
29
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप सुबह 6 बजे से पहले ही बिस्तर छोड़ देते हैं। इसके बाद वो पेपर पढ़ने, टीवी देखने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट चलाते हैं। ट्रंप उठने के लिए चाय या कॉफ़ी नहीं लेते हैं।
39
ट्रंप के ज्यादातर ट्विट्स सुबह 11 बजे से पहले ही होता है। 11 बजे से पहले वो अपने फोन कॉल्स करते हैं।
49
ट्रंप होना नाश्ता ज्यादातर स्किप कर देते हैं। इसके पीछे कारण ये है कि वो एक्सरसाइज नहीं करते। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बातें करके और यहां से वहां चलके ही एक्सरसाइज कर लेते हैं।
59
अगर कभी ट्रंप नाश्ता करते हैं तो उसमें बेकन और अंडे खाना पसंद करते हैं।
69
ट्रंप अपना काम 11 बजे से शुरू करते हैं। इसमें सबसे पहले आधे घंटे की मीटिंग होती है स्टाफ्स के साथ।
79
दोपहर 12:45 में ट्रंप लंच करते हैं। इसके बाद एक के बाद एक मीटिंग्स और कई मीडिया इंटरेक्शन होते हैं।
89
शाम को साढ़े 6 तक ट्रंप डिनर कर लेते हैं। इस डिनर में चुनिंदा लोग ट्रंप के साथ बैठते हैं।
99
हालांकि, ये तो पता नहीं है कि ट्रंप सोने के लिए बेड पर कितने बजे जाते हैं लेकिन उन्होंने खुद ही बताया है कि उन्हें रत को नींद नहीं आती। सिर्फ तीन से चार घंटे की नींद उनके लिए पर्याप्त होती है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories