दावा: मुस्लिम कैदियों की आंखें निकाल रहा चीन

कोराना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच यह खबर आई है कि चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार लोगों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मुस्लिम कैदियों के अंगों को निकाला जा रहा है। चीन ने खुद स्वीकार किया है कि कोरोना वायरस का एक मरीज जो मरने की हालत में पहुंच गया था, उसे डबल ऑर्गर्न ट्रांसप्लान्ट के जरिए बचाया गया। 59 साल के इस मरीज को 24 फरवरी को दो अंगों का प्रत्यारोपण किया गया। कहा जा रहा है कि चीन में अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों के अंगों को जबरन निकाला जा रहा है। जहां तक  कोरोना वायरस का सवाल है, यह चीन के हुबेई प्रोविन्स के वुहान शहर से फैला और अब यह पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। दुनिया के सैकड़ों देशों के लाखों लोग कोराना के संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, हजारों की संख्या में इससे मौत हो चुकी है और कई देशों ने इसे लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। लेकिन चीन में अंगों के अवैध व्यापार का संबंध सिर्फ कोरोना से नहीं है। वहां राजकीय संरक्षण में यह काम कई सालों से चल रहा है। साल 2014 में चीन ने यह कहा था कि वह ऑर्गन ट्रांसप्लान्ट के लिए कैदियों की हत्या नहीं करता है, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबरें आती रही हैं कि चीन में अवैध तौर पर ऑर्गन हार्वेस्टिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। वहां कैदियों के महत्वपूर्ण अंगों को निकाल लिया जाता है और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। यह बेहद क्रूरतापूर्ण है। इसका विरोध भी हो रहा है, लेकिन चीन ऐसा करने से बाज नहीं आ रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद इंग्लैंड के एक उबर चालक ने चीन में चल रहे ऑर्गन हार्वेस्टिंग का दिल दहला देने वाला खुलासा किया था। वह काफी समय तक चीन में डॉक्टर रह चुका था और उसने उइगर मुस्लिम कैदियों के अंगों को निकाला जाते और उनकी मौत होते खुद देखा था। अभी यह मामला फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। देखें इससे संबंधित तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2020 10:01 AM IST / Updated: Mar 14 2020, 04:27 PM IST

110
दावा: मुस्लिम कैदियों की आंखें निकाल रहा चीन
सेना के अफसरों की मौजूदगी में कुछ इस तरह से कैदियों के अंगों को निकाल कर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।
210
अंग निकालने के लिए एक महिला का ऑपरेशन करते डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ।
310
कोरोना वायरस फैलने के बाद अस्पताल के बाहर मास्क लगाए बैठे रोगियों के परिजन। सबों को पता है कि अस्पतालों में मरीजों के अंग भी अवैध तरीके से निकाल लिए जाते हैं।
410
बेहद क्रूरतापूर्वक अल्पसंख्यक मुसलमानों और राजनीतिक कैदियों के अंगों को निकाल लिया जाता है। ऑर्गन हार्वेस्टिंग के अवैध व्यापार में कमाई बहुत ज्यादा है।
510
एक आदमी का अंग निकालने के लिए ऑपरेशन करते डॉक्टर। यह कारोबार चीन में खूब फल-फूल रहा है।
610
चीन में उइगर मुसलमानों की स्थिति बहुत ही खराब है। उन्हें आम नागरिकों की तरह अधिकार हासिल नहीं हैं। अक्सर उन्हें कई तरह के अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। अब उनके अंगों को जबरन निकाला जा रहा है।
710
एक हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ऑर्गन निकालने में लगे हुए हैं। जिन मरीजों के अंग निकाले जाते हैं, उनकी मौत हो जाती है।
810
पूरी दुनिया के साथ चीन में भी ऑर्गन हार्वेस्टिंग का विरोध हो रहा है। महिलाएं पोस्टर हाथ में लिए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं।
910
चीन के एक अस्पताल में अंगों को निकालने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन कर रहा है। ऐसे अस्पतालों की चीन में भरमार हो गई है, जहां यह अवैध काम होता है।
1010
इंग्लैंड में उबर ड्राइवर का काम करने वाले इसी शख्स ने अभी हाल में यह खुलासा किया था कि चीन में ऑर्गन हार्वेस्टिंग के नाम पर किस तरह अल्पसंख्यक मुसलमानों और कैदियों के अंगों को निकाल कर उनका व्यापार किया जाता है। यह शख्स काफी समय तक चीन में डॉक्टर के रूप में काम कर चुका है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos