भारत से मात्र 3 हजार km दूर है कोरोनावायरस, आसपास के इलाकों में यूं बिक रहा है मौत का सामान

इंडोनेशिया: चीन के वुहान में मीट मार्केट से शुरू हुए कोरोनावायरस के बाद अब ये वायरस धीरे-धीरे कई देशों में पैर पसार रहा है। अभी तक इस वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है। लेकिन इससे बचाव के कई तरीके लोगों के साथ शेयर किये गए हैं। चूंकि ये वायरस चमगादड़ और सांप जैसे जानवरों के मीट से लोगों के बीच फैला, इस कारण लोगों से इन्हें ना खाने की अपील की गई है। चीन में इन्हें बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन इंडोनेशिया में अभी भी इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है।  

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2020 7:03 AM IST

110
भारत से मात्र 3 हजार km दूर है कोरोनावायरस, आसपास के इलाकों में यूं बिक रहा है मौत का सामान
भारत से मात्र 2 हजार 982 किलोमीटर दूर स्थित चीन में कोरोनावायरस ने कहर बरपाया है। वहां कई शहरों को खाली करवा दिया गया है।
210
वायरस और ना फैले इस कारण चीन में कई जानवरों के मीट को बेचने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इसमें सांप और चमगादड़ प्रमुख है।
310
पूरी दुनिया इस वायरस को अपने देश में ना आने देने के लिए कड़े कदम उठा रही है। लेकिन चीन से काफी नजदीक बसा इंडोनेशिया शायद इस वायरस को बेहद हलके में ले रहा है।
410
अभी तक इस देश में कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस बीच यहां एक मीट मार्केट की तस्वीर सामने आई।
510
इस मार्केट में अभी भी खुलेआम चमगादड़ बिक रहे हैं।
610
दुकानदारों का कहना है कि कोरोनावायरस का इस देश के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है। लोग आराम से चमगादड़ का मांस खरीद रहे हैं।
710
आम दिनों में यहां 60 से 70 चमगादड़ बिक रहे हैं। वहीं ख़ास मौकों पर ये 600 तक पहुंच जाता है।
810
लोग आराम से चमगादड़ का मांस खा रहे हैं। लेकिन इससे कोरोनावायरस के फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है।
910
ताज्जुब की बात ये है कि इंडोनेशियाई सरकार भी इस मांस की बिक्री पर रोक नहीं लगा रही।
1010
अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो चीन से इस वायरस को इंडोनेशिया में कहर बरपाने से कोई नहीं रोक सकता।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos