10 मार्च के जश्न को विदेशी मीडिया ने बताया लापरवाही, कहा था- कोरोना का पहला केस मिल गया, तभी संभलना चाहिए था

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना आतंक मचाए हुए है। लोग मर रहे हैं। हर दिन के साथ मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से बढ़त हो रही है। अभी तक दुनिया में 17 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख से पार है। भारत में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को आया था। उस समय तक इस वायरस ने चीन, स्पेन और इटली में कोहराम मचा दिया था। लेकिन हम भारतीय नहीं समझे। हमनें इस वायरस को मजाक में लिया, जैसा की बाकी देशों ने किया। तभी तो जब 9 मार्च को देश में होली का जश्न मनाया गया, तब विदेशी मीडिया ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि इस जानलेवा बीमारी में भी भारत में ऐसी लापरवाही की गई। आप भी देखें भारत के लोगों की वो लापरवाही, जिसकी वजह से आज आपको घर में बंद होना पड़ गया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 7:40 AM IST / Updated: Apr 13 2020, 06:25 PM IST

110
10 मार्च के जश्न को विदेशी मीडिया ने बताया लापरवाही, कहा था- कोरोना का पहला केस मिल गया, तभी संभलना चाहिए था
विदेशी मीडिया गल्फ न्यूज ने भारत में कोरोना के कहर के दौरान की खौफनाक तस्वीरें शेयर की थी। देश में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को आया था।
210
लेकिन इसके बावजूद लोगों ने होली का त्यौहार मनाया। उस दौरान हजारों-लाखों लोग एक जगह पर जमा हुए थे। 
310
गल्फ न्यूज ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि कोरोना में भी भारत में ऐसे जमा हुए हजारों लोग और मनाया होली।  
 
410
इसमें स्कूल-कॉलेज से लेकर मंदिरों में भी होली का जश्न मनाया गया था। जब भारत में उस समय कोरोना संक्रमित मिल चुका था, तो ऐसा करना बड़ी लापरवाही थी।
510
होली के समय लोगों को कोरोना के आतंक का अंदाजा ही नहीं था। सबने इसे बड़े हलके में ले लिया था। 
610
कई जगह होली के दौरान लोग मास्क पहने नजर आए थे। लेकिन किसी को क्या पता था कि वो जो कर रहे हैं, वो शायद उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होगी।
710
जमकर होली की शॉपिंग की गई थी। बाजार सजे थे जिसमें हजारों लोग आए थे।
810
इस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि एक समय ऐसा आएगा जब कोरोना के खौफ से लोग घरों में बंद हो जाएंगे। आज भारत में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है। 
910
हर दिन के साथ इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। 
1010
भारत में संक्रमण फैलाने का सबसे बड़ा जिम्मेदार तब्लीगी जमात को माना जा रहा है। लेकिन इस बीच ये भी मानना चाहिए कि शुरुआत में किसी ने इस वायरस के खौफ को गंभीरता से नहीं लिया। अगर ऐसा किया जाता तो भारत में हालात ऐसे नहीं होते।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos