Published : Jul 09, 2020, 10:14 AM ISTUpdated : Jul 09, 2020, 01:12 PM IST
हटके डेस्क: इंसान का शरीर कई तरह के हार्मोन्स से कंट्रोल होता है। जरा सा हार्मोनल डिस्बैलेंस सबकुछ खराब कर देता है। इन हार्मोन्स के कारण ही इंसान की बॉडी पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। अब ऐसा ही कुछ हो रहा है यूके में रहने वाले एक बच्चे के साथ। 11 की उम्र तक सबकुछ सही रहने के बाद अचानक उसकी बॉडी के हार्मोन्स बदलने लगे। इसका नतीजा ये हुआ कि अचानक ही उसकी छाती यानी की ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगा। अब हालत ऐसी हो गई है कि बच्चा शर्म से कहीं बाहर नहीं जाता। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की मां ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी है ताकि वो अपने बच्चे का इलाज करवा पाए। आइये बताते हैं आपको ये पूरा मामला...
यूके में रहने वाली 37 साल की सोफी टोनसेंड ने अपने 11 साल के बेटे रिस की स्टोरी सोशल मीडिया। सोफी का कहना है कि उसका बेटा बिल्कुल ठीक था, जब अचानक तीन साल पहले उसने अपने बेटे के निपल्स पर कुछ अजीब से निशान देखे।
29
सोफी ने तुरंत उसे डॉक्टर को दिखाया लेकिन उस वक्त डॉक्टर्स ने उसे लेकर परेशान ना होने की सलाह दी। लेकिन जब रिस ने प्यूबर्टी हिट की,तब अचानक इसके ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगा।
39
तीन साल के बाद जब वो दुबारा अपने बेटे को डॉक्टर्स के पास ले गई तो इस बार उसे Gynecomastia से ग्रस्त बताया गया। दुनिया के करीब 70 प्रतिशत लड़के इससे प्यूबर्टी के दौरान अफेक्ट होते हैं।
49
इसमें लड़कों के ब्रेस्ट टिश्यू में सूजन आ जाती है। वैसे तो इससे जान को कोई खतरा नहीं रहता लेकिन इसे खत्म करने के लिए मस्टेक्टॉमी नाम का प्रोसीजर करना पड़ता है।
59
अब सोफी इस प्रोसीजर के लिए फंड जमा कर रही हैं। चार बच्चों की मां सोफी को इसके लिए पांच लाख रूपये की जरुरत है।
69
सोफी ने लोगों के साथ अपने बेटे की हालत शेयर की। उसने बताया कि पहले उसका बेटा फुटबॉल खेलने जाता था। लेकिन अब वो घर से बाहर नहीं निकलता। उसके ब्रेस्ट का साइज बढ़ता ही जा रहा है।
79
साइज की वजह से वो दौड़ नहीं पाता। सपोर्ट के लिए वो बेटे को ब्रा पहना रही है। लेकिन इनसब से उसका कॉन्फिडेंस काफी गिर गया है।
89
सोफी ने लोगों से मदद मांगी है, ताकि जल्द वो अपने बेटे की सर्जरी करवा पाए। बीते एक साल में रिस की बॉडी में काफी बदलाव आया है, जिसके कारण अब वो काफी उदास रहता है। यहां तक कि उसके दोस्तों ने भी उसे चिढ़ाना शुरू कर दिया है।
99
बूब्स वाले लड़के के नाम से स्कूल में मशहूर होने रिस ने बाहर निकलना छोड़ दिया। अब लोग रिस की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने फंड जमा करना शुरू किया है। उम्मीद है कि जल्द रिस की सर्जरी हो जाएगी और वो नॉर्मल जिंदगी जी पाएगा।