शादी के बाद किस करने ही जा रहा था कपल कि तभी आ गई पुलिस, जेल की सलाखों में मनाई सुहागरात

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना के कारण अभी तक 15 लाख 29 हजार  कंफर्म मामले  सामने आ चुके हैं। इनमें 89 हजार 4 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का  कोई इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है, इस कारण इससे बचाव के लिए कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। साउथ अफ्रीका में ये लॉकडाउन का दूसरा हफ्ता है। अभी तक यहां कोरोना के कुल 16 सौ मामले सामने आए हैं। जिनमें से 11 लोगों की मौत हो गई। इस बीच एक कपल को 40  लोगों को जमा कर उनके सामने शादी करना महंगा पड़ गया। कपल को पुलिस पकड़ कर ले गई।  

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2020 11:52 AM IST / Updated: Apr 10 2020, 12:27 PM IST

18
शादी के बाद किस करने ही जा रहा था कपल कि तभी आ गई पुलिस, जेल की सलाखों में मनाई सुहागरात
मामला क्वाजुलु नटाल का है। जहां 48 साल के जबुलानी ज़ुलु की शादी 38 साल की नोंथांडाज़ो मखिजे के साथ हो रही थी। दोनों की शादी हो गई। लेकिन इस दौरान वहां पुलिस आ गई और दोनों को जेल ले गई।
28
शादी के बीच में ही पुलिस की रेड पड़ गई। दरअसल, यहां लॉकडाउन के दौरान लोगों से घर में रहने को कहा गया है लेकिन इस कपल ने भीड़ लगाकर शादी कर ली।
38
शादी में शामिल गेस्ट्स के चेहरे पर मास्क भी नहीं था। ऐसे में कपल को कोरोना फैलाने का जिम्मेदार माना गया और दोनों को जेल भेज दिया गया।
48
सोशल मीडिया पर इस खबर की काफी चर्चा हो रही है। कपल का वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें पति अपनी पत्नी को पुलिस की गाड़ी में बैठने के लिए मदद करता नजर आया।
58
पुलिस ने ना सिर्फ दूल्हा-दुल्हन, बल्कि शादी में शामिल सभी 40 लोगों को भी अरेस्ट कर लिया।
68
सभी को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत अरेस्ट किया गया था। बाद में जुर्माना लगाकर सबको बेल दी गई।
78
पुलिस ने मीडिया को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वहां कई लोग लॉकडाउन में जमा हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और सभी को अरेस्ट कर लिया।
88
साउथ अफ्रीका के हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों से घर में ही रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि वायरस को रोकने का यही एक उपाय है। ऐसे में लोगों को घर में ही रहना चाहिए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos