दो तलाक के बाद खुद से 24 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे थे ब्रिटिश पीएम, शादी से पहले ही हो गई प्रेग्नेंट
ब्रिटेन: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। पहले से दो बार शादी कर चुके बोरिस की प्रेमिका कैरी साइमंड्स जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दोनों ने 29 फरवरी को इसकी आधिकारिक घोषणा की। साथ ही ऐलान किया कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। कपल के स्पोक्सपर्सन ने इसका ऐलान किया। बता दें कि बोरिस ने इसे पहले दो शादी की है। उनकी दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर की मां भारतीय थी। पिछले साल से ही वो अपनी प्रेमिका के साथ रह रहे थे। अब अपने बच्चे के आने की ख़ुशी बांटने के बाद ब्रिटिश पीएम ने अपने रिश्तों को अपना लिया है। बोरिस काफी विवादित नेता रहे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी और राजनीतिक जिंदगी को लेकर भी। आज हम आपको बोरिस की मैरिड लाइफ और कैसे उनकी जिंदगी में साइमंड्स की एंट्री हुई, ये बताने जा रहे हैं।
कैरी साइमंड्स और बोरिस जॉनसन पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ब्रिटिश पीएम ने इससे पहले दो बार शादी की है। 2018 में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दिया था।
इसके बाद वो 31 साल की साइमंड्स को डेट कर रहे थे।
बोरिस बिना शादी के ही साइमंड्स के साथ ब्रिटिश पीएम हाउस में साथ रह रहे थे।
भारत के साथ बोरिस का रिश्ता काफी गहरा है। उनकी दूसरी बीवी की मां भारतीय मूल की थीं।
दोनों की शादी 25 साल चली। लेकिन इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
बात अगर बोरिस के बारे में करें तो बोरिस का पूरा नाम एलेक्सेंडर बोरिस डी पफेफल जॉनसन है। उनके पिता स्टैनले जॉनसन राइटर और पूर्व पॉलिटिशियन भी रह चुके हैं। जबकि उनकी मां केर्लोट जॉनसन वहल पेंटर हैं।
बोरिस जॉनसन की दो शादियों से पहले से ही पांच बच्चे हैं। पहली बीवी से उनकी एक बेटी जबकि दूसरी से चार बच्चे हैं।
बोरिस अपने विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने मुस्लिमों के बुर्का का काफी विरोध किया था और बुरका पहनने वाली महिलओं को लेटरबॉक्स कहा था।
इतना ही नहीं, 2011 में बोरिस जब कनाडा में छुट्टियां मना रहे थे, तब लन्दन में हुए दंगों के बावजूद वो वापस नहीं लौटे थे। इस वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
बोरिस ने एक बार अमेरिका की फॉर्मर फर्स्ट लेडी को मेन्टल अस्पताल की उदास नर्स बोलकर भी सनसनी फैला दी थी। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के अपीयरेंस पर काफी कमेंट किया था। जिस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।
अब अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ शादी की खबरों को लेकर बोरिस चर्चा में हैं।