2 साल में 20 सर्जरी से बिगड़ी सूरत, खूबसूरत दिखना चाहती थी लड़की; हालत ऐसी कि अब पहचानना भी मुश्किल

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के सनकी लोग रहते हैं। कुछ को बाल बढ़ाने की सनक होती है तो कुछ नाखून। कुछ लोग तो प्लास्टिक सर्जरी के दीवाने होते हैं। बुल्गारिया में रहने वाली 22  एंड्रिया एमीलोवा इवानोवा को बड़े होंठ की सनक है। इसके लिए उसने पानी की तरह पैसे बहा दिए। अभी तक अपने होंठ पर एंड्रिया ने लाखों रुपए खर्च कर दिए। मात्र दो साल में 20 सर्जरी के जरिये एंड्रिया ने ऐसे होंठ बना लिए हैं। लेकिन अभी भी एंड्रिया खुश नहीं हैं। उन्हें और बड़े होंठों की चाहत है। जिसके लिए वो आगे भी कई सर्जरी करवाने वाली है। देखिए कैसे एंड्रिया ने अपना लुक 2 साल में बदल लिया... 

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2020 8:25 AM IST / Updated: May 05 2020, 06:23 PM IST

19
2 साल में 20 सर्जरी से बिगड़ी सूरत, खूबसूरत दिखना चाहती थी लड़की; हालत ऐसी कि अब पहचानना भी मुश्किल

बुल्गारिया में जन्मी एंड्रिया को हमेशा से बड़े होंठ चाहिए थे। इसके लिए उसने कई क्लिनिक्स के चक्कर लगाए। 

29

22 साल की एंड्रिया ने बताया कि अभी तक उसने 20 बार सर्जरी करवा ली है। लेकिन आगे वो और सर्जरी करवाना चाहती है, ताकि उसके होंठ और बड़े हो सके। 

39

अपनी सर्जरी पर अब तक एंड्रिया ने लाखों रूपये खर्च किये हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में उसने अपना बीसवां सर्जरी करवाया, जिसके बाद अपनी तस्वीर उसने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

49

एंड्रिया ने बताया कि उसने 2018 में अपने होंठ में पहला इंजेक्शन लगवाया था। उसके बाद से उसका बड़े होंठ के लिए शौक बढ़ता ही जा रहा है। 
 

59

एंड्रिया कॉलेज में फिलॉस्फी की पढ़ाई कर रही है। उसने ये भी माना कि कई डॉक्टर्स अब उसकी सर्जरी से इंकार कर दे रहे हैं। लेकिन वो रुकना नहीं चाहती। 
 

69

एंड्रिया दुनिया में सबसे बड़े होंठ वाली महिला बनना चाहती है। उसने बताया कि इंजेक्शन के बाद उसे खाने- पीने में काफी तकलीफ होती है। साथ ही अगले तीन दिन तक उसे काफी दर्द होता है। 
 

79

एंड्रिया अब दो महीने बाद फिर से होंठों को बड़ा करने के लिए इंजेक्शन लगवाएगी। उसने बताया कि उसे अपने होंठ काफी पसंद है। 

89

2019 में ऐसी दिखती थी एंड्रिया। लेकिन उसने इसके बाद भी कई बार होंठ में इंजेक्शन लगवाए। 

99

एंड्रिया का कहना है कि वो अभी तक बुल्गारिया के लगभग हर क्लिनिक के चक्कर लगा चुकी है। कई ने अब सर्जरी से इंकार कर दिया है।सोशल मीडिया पर एंड्रिया अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इंस्टा पर उसके 33 हजार फॉलोवर्स हैं। उसने बताया कि उसे अच्छे और बुरे दोनों तरह के कमेंट्स मिलते हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos