चीन के पास है कोरोना की दवाई, दुनिया की तबाही के लिए बनाया था ये हथियार, इस सबूत ने खोल दी पोल

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का आतंक ऐसा फैला कि कई देशों में लाशों के ढेर लग गए। एक वायरस, जो चीन से फैला, उसने कई परिवारों को उजाड़ दिया। इस वायरस से अभी तक दुनिया में कुल 8 लाख 58 हजार 9 सौ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वायरस ने 42 हजार लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। कई देशों को शक है कि कोरोना चीन द्वारा दुनिया को तबाह करने के लिए बनाया गया बायोलॉजिकल हथियार है। लेकिन चीन ने इससे हमेशा इंकार किया है। लेकिन अब जो सबूत सामने आ रहे हैं, वो इस तरफ साफ़ इशारा कर रहा है कि चीन के पास  इस वायरस का इलाज है। चीन ने दुनिया से इस बात को छिपाया, जिसका नतीजा ये हुआ कि आज इटली, स्पेन, अमेरिका, यूके जैसे कई देशों में लाश के अंतिम संस्कार के लिए जगह की कमी हो गई है। नीचे देखें वो सबूत जिसने खोल दी चीन की पोलपट्टी... 

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2020 4:45 AM IST

112
चीन के पास है कोरोना की दवाई, दुनिया की तबाही के लिए बनाया था ये हथियार, इस सबूत ने खोल दी पोल
दुनिया में कोरोना ने 201 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें कई टेरिटरीज भी शामिल हैं।
212
सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज अमेरिका में हैं। यहां कुल 1 लाख 88 हजार से अधिक लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है।
312
अमेरिका में तबाही मचाते हुए इस वायरस ने कुल 3 हजार 890 लोगों को मौत की नींद सुला दिया।
412
अमेरिका और चीन के बीच तनाव पूरी दुनिया को पता है। ऐसे में इस वायरस ने सबसे अधिक अमेरिका को ही निशाना बनाया है, ऐसे में ये साफ लग रहा है कि चीन ने अमेरिका को तबाह करने के लिए ही इस वायरस को बनाया था।
512
अमेरिका के बाद इस वायरस ने सबसे ज्यादा इटली में आतंक मचाया। यहां कुल 1 लाख 5 हजार से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हुए, जिसमें 12 हजार लोगों की मौत हो गई। कोरोना के कारण सबसे अधिक मौत यही हुई है।
612
स्पेन में भी कोरोना ने 95 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित्य किया, जिसमें 8 हजार की मौत हो गई।
712
स्पेन के बाद सबसे अधिक संक्रमित लोग चीन में हैं। इसी देश से वायरस की शुरुआत हुई। यहां मौत का आंकड़ा 33 सौ है। लेकिन एक चीज जो ध्यान देने वाली है, वो है वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या।
812
अमेरिका, इटली और स्पेन में इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या काफी कम है। जहां अमेरिका में 72 सौ, इटली में 15 हजार और स्पेन में 19 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं चीन के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे।
912
चीन में कुल 81 हजार 518 संक्रमित मरीजों में 76 हजार लोग ठीक हो चुके। हैं ये आंकड़े इस बात का साफ़ इशारा कर रहे हैं कि इस देश के पास कोरोना का इलाज मौजूद है।
1012
पूरी दुनिया वायरस का तोड़ ढूंढने में लगी है। लेकिन वायरस का प्रकोप कम करने का कोई तरीका उनके हाथ नहीं लग रहा। लेकिन चीन में जिस हिसाब से लोग ठीक हुए उसे देख लगता है कि चीन के पास वायरस का तोड़ मौजूद है।
1112
जब इस वक्त कोरोना ने सारे देशों में तबाही मचा रखी है, वहीं इस वायरस ने चीन से अपने पैर वापस ले लिए हैं। पूरी दुनिया को लॉकडाउन करवाने के बाद चीन में अब हालात सामान्य होने लगे हैं।
1212
चीन ने अपने अधिकांश पर्यटन स्थल खोल दिए हैं। साथ ही लोग अब बाहर निकलने लगे हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की आशंका सच लग रही है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos