हर साल 1 करोड़ कुत्तों को मारकर खा जाता है चीन, चमगादड़-सांप के अलावा खाते हैं घोड़े और गधे का मांस

हटके डेस्क: दुनिया में चीन ने कोरोना के रूप में मौत बांटी है। ये जानलेवा वायरस वुहान से शुरू हुआ था। चीन का दावा है कि वुहान के मीट मार्केट में बिकने वाले जानवर के मांस से ही ये वायरस इंसानों में आया। जबकि कई लोगों का दावा है कि वुहान के लैब में इस वायरस को तैयार कर फैलाया गया। हकीकत चाहे जो हो, चीन हमेशा से ही अजीबोगरीब जानवरों का मांस खाने के लिए दुनिया में बदनाम रहा है। चीन में होने वाला डॉग मीट फेस्ट काफी मशहूर है। चीन में चमगादड़, सांप, ऊंट  के अलावा 31 तरह के जानवरों का मांस खाया जाता है। कोरोना के कारण दुनिया में हुई किरकिरी के बाद अब चीन के मिनिस्ट्री ऑफ़ एग्रीकल्चर ने कुत्तों को खाने वाले जानवरों की लिस्ट से हटाने का फैसला किया है। मिनिस्ट्री ने कहा कि कुत्ते कंपेनियन एनिमल्स हैं। इस कारण उन्हें खाने वाले जानवरों की लिस्ट से हटाया जा रहा है। लेकिन मिनिस्ट्री के दूसरे स्टाफ का कहना है कि भले ही कुत्तों को लिस्ट से हटा दिया जाए, लोग इसे खाना बंद नहीं करेंगे।  

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2020 8:33 AM IST / Updated: Apr 10 2020, 05:21 PM IST

115
हर साल 1 करोड़ कुत्तों को मारकर खा जाता है चीन, चमगादड़-सांप के अलावा खाते हैं घोड़े और गधे का मांस
चीन से कोरोना की शुरुआत होने के बाद अब दुनिया में यहां बिकने वाले अजीबोगरीब जानवरों के मांस पर बैन लगाने की पहल शुरू हो गई है। इस देश में लोग चिकन-मटन नहीं, बल्कि कुत्ते-बिल्ली एक मांस खाना पसंद करते हैं।
215
कोरोना से पहले इस देश से ही सार्स की शुरुआत हुई थी। वो भी ऐसे ही वेट मार्केट से शुरू हुआ था। इसके अलावा भी चीन से कई संक्रमित बीमारियां फ़ैल चुकी हैं।
315
इन सबके बाद अब चीन में कुत्तों के मांस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जा सकता है।
415
चीन के एनिमल हस्बैंड्री लॉ के मुताबिक, चीन में सिर्फ उन्हीं जानवरों के मांस का कारोबार हो सकता है, जिसे मिनिस्ट्री ऑफ़ एग्रीकल्चर स्वीकृत करती है।
515
चीन में कुत्ते का मांस काफी पसंद किया जाता है। इसे लेकर बाकायदा डॉग मीट फेस्ट भी आयोजित होता है। जिसमें जमकर कुत्ते का मांस ख़रीदा और खाया जाता है।
615
पिछले हफ्ते चीन के शेंजीन में कोरोना को देखते हुए कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
715
मिनिस्ट्री ऑफ़ एग्रीकल्चर ने चीन में 18 जानवरों के मांस की बिक्री करने की अनुमति दी है। इसमें सुअर, गाय, भेड़, बकरी, घोड़ा, गधा, ऊंट, खरगोश, चिकन, बत्तख, हंस, टर्की, कबूतर और क्वेल शामिल हैं।
815
चीन में सिका हिरन, रेड डियर, रेनडियर, अल्पकास, ऑस्ट्रिच, रेड फॉक्स सहित कई दुर्लभ जानवर भी खाए जाते हैं। इनपर प्रतिबंध नहीं है।
915
कुत्तों के मांस की खरीद-बिक्री पर 8 मई से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बता दें कि यहां बिल्लियों को भी चाव से खाया जाता है।
1015
चीन से ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां घरों से कुत्तों को चुराकर मीट बाजार में बेचा जाता है।
1115
चीन का युलिन डॉग मीट फेस्ट काफी मशहूर है। एक आंकड़े के मुताबिक़, यहां करोड़ों कुत्ते काटकर खा लिए जाते हैं।
1215
लेकिन इस ऑर्डर के बाद भी यहां कुत्तों का मांस खाना बंद किया जाएगा या नहीं ये सोचने की बात है।
1315
मिनिस्ट्री एक ही लोगों का कहना है कि चीन के लोग कुत्ते खाना बंद नहीं करेंगे।
1415
बता दें कि चीन में कई वीडियो सामने आते हैं, जहां लोग कुत्ते चुराते नजर आते हैं।
1515
यहां कुत्तों को टॉर्चर कर मारकर उन्हें खौलते पानी में उबालकर खाया जाता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos