हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का कहर फैला हुआ है। इस जानलेवा वायरस ने कुछ ही महीनों में पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस का इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। हैरान और चिंता की बात ये है कि वायरस तेजी से अपना रूप बदल रहा है। शुरुआत में इस वायरस की चपेट में आने वाले शख्स में सर्दी-खांसी के लक्षण दिख रहे थे। जो बाद में स्वाद जाने से लेकर सूंघने की शक्ति खत्म होने तक आ गई। इसके बाद तो इस वायरस से संक्रमित शख्स में किसी लक्षण का दिखना भी खत्म हो गया। ये सबसे खतरनाक है क्यूंकि इसमें वायरस फ़ैलाने वाले शख्स को भी पता नहीं होता कि वो अपने साथ कोरोना लेकर घूम रहा है। ऐसी ही एक एसिम्पटोमैटिक महिला ने अपने साथ 71 लोगों को कोरोना फैला दिया। इतने लोगों को संक्रमित में महिला को मात्र 60 सेकंड लगे। आइये आपको बताते हैं कैसे इस महिला ने मात्र एक मिनट में वायरस फैला दिया...
ये शॉकिंग मामला चीन से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला कोरोना फैलाने की मशीन बन गई। महिला ने अपने आपर्टमेंट में रहने वाले लोगों सहित कुल 71 को संक्रमित कर दिया वो भी एक मिनट के अंदर।
29
चीन के इस मामले की जानकारी लोगों को यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ने दी। उन्होंने बताया कि वैसे लोग जो बिना किसी लक्षण के कोरोना फैलाते हैं, कितने ख़तरनाक हो सकते हैं।
39
ये महिला अमेरिका से चीन 19 मार्च को गई थी। घर जाने के बाद महिला को कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे। फिर भी महिला ने खुद को अपनी बिल्डिंग में ही बंद रखा।
49
वो सिर्फ एक बार अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट में चढ़ी थी। वो भी मात्र 60 सेकंड के लिए। इस दौरान उसने लिफ्ट के बटन छुए थे।
59
महिला के लिफ्ट इस्तेमाल करने के बाद कई लोगों ने उस लिफ्ट को यूज किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल 71 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया था।
69
कुछ दिनों बाद महिला सहित अपार्टमेंट के चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। ये लोग आपस में नहीं मिले थे लेकिन सबने अलग-अलग समय में लिफ्ट यूज किया था।
79
जब सीसीटीवी कैमरे से देखा गया तो महिला के लिफ्ट यूज करने के बाद लिफ्ट में चढ़े लोगों की पहचान निकाली और उनका टेस्ट किया गया। इनमें से 71 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
89
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना फैलाने के लिए लिफ्ट सबसे आसान तरीका है। बटन्स को छूने के बाद लोग अपने चेहरे को हाथ लगाते हैं जिससे वायरस की चपेट में आ जाते हैं।
99
इस घटना ने लोगों को और डरा दिया है। इतनी जल्दी ये वायरस लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है, शायद यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News